Constipation Drink: आप पूरे दिन फ्रेश फील करें इसके लिए जरूरी है कि आप हेल्दी और फिट रहें. अगर आप की दिन की शुरूआत खराब होती है तो इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है. जी हां हम बात कर रहे हैं कब्ज की. कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से न तो पेट सही तरीके से साफ हो पाता है. बल्कि इसके साथ ही पेट में भारीपन, अपच और खट्टी डकारों जैसी समस्या होने लगती है. अगर आपके साथ भी कब्ज की समस्या रहती है और सुबह पेट सही से साफ नहीं हो पाता है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. कब्ज से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका सुबह उठकर सेवन करने से आप कब्ज से राहत पा सकते हैं.
कब्ज से राहत पाने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स ( Drink for Constipation)
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सौंफ का पानी
सुबह खाली पेट सौंफ का पानी या सौंफ की चाय पीने से भी गैस और अपच की परेशानियों से आराम मिल सकता है. इसके लिए आप गैस में एक पैन रखें और उसमें पानी गर्म करें. अब इसमें सौंफ को डालकर 5-10 मिनट के लिए उबाल लें. हल्की गर्म इस ड्रिंक की चुस्की से आप जिद्दी से जिद्दी कब्ज को ठीक कर सकते हैं.
एलोवेरा
सुबह उठकर खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. एलोवेरा में पाए जाने वाले तत्व और बायोएक्टिव कंपाउंड्स डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करने के साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. अगर क्बज होने पर आपको गैस की समस्या भी रहती है तो आप इसके साथ काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.
नींबू पानी
अगर आपका पेट सही से साफ नहीं होता है तो आप सुबह उठने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू को मिलाकर पी सकते हैं. रोजाना खाली पेट विटामिन सी और सिट्रिक एसिड से भरपूर नींबू पानी का सेवन करने से एसिडिटी, खट्टी डकार और गैस जैसी समस्या को दूर करने में फायदेमंद है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं