विज्ञापन

गर्मियों में नाक से खून आना कितना खतरनाक? जानिए इसकी वजह और इलाज

Nose Bleeding: गर्मी के मौसम में कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है, जिसे आमतौर पर नकसीर कहा जाता है. गर्मियों ये समस्या आम हो सकती है, लेकिन सही देखभाल और सावधानी बरतने से इसे रोका जा सकता है.

गर्मियों में नाक से खून आना कितना खतरनाक? जानिए इसकी वजह और इलाज
Nose Bleeding: नाक से खून क्यों आता है?

Nose Bleeding: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं लेकर आता है. तेज धूप, गर्म हवा और शरीर में पानी की कमी का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है. इन्हीं समस्याओं में से एक है अचानक नाक से खून आना, जिसे मेडिकल भाषा में एपिस्टेक्सिस कहा जाता है.  खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. डॉक्टरों के अनुसार, गर्मियों में नाक के अंदर की नमी कम हो जाती है, जिससे अंदर की परत सूखकर कमजोर हो जाती है और नाक से खून बहने लगता है.

नाक से खून क्यों आता है?

नाक के अंदर की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है. इसमें छोटी-छोटी रक्त नलिकाएं होती हैं, जो सूखने पर जल्दी फट सकती हैं. गर्म हवा और कम ह्यूमिडिटी के कारण यह परत और ज्यादा ड्राई हो जाती है. जब कोई व्यक्ति जोर से नाक साफ करता है, छींकता है, तो ये नलिकाएं टूट सकती हैं और खून बहने लगता है. इसके अलावा, एलर्जी, साइनस की परेशानी, संक्रमण या किसी चोट के कारण भी यह समस्या हो सकती है.

कुछ लोगों में हाई ब्लड प्रेशर या खून को पतला करने वाली दवाइयों का असर भी नाक से खून आने की वजह बन सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

नाक से खून आने पर क्या करें 

जब अचानक नाक से खून आने लगे तो सही तरीके से प्राथमिक उपचार करें. सबसे पहले सीधे बैठ जाए और सिर को हल्का सा आगे की ओर झुकाएं. इससे खून बाहर निकलता है और गले में नहीं जाता. इसके बाद नाक के नरम हिस्से को अंगूठे से कुछ मिनटों तक दबाकर रखें. इस दौरान मुंह से सांस लेना बेहतर होता है. माथे या नाक पर ठंडी पट्टी या बर्फ रखने से भी खून की गति धीमी होती है और जल्दी रुकने में मदद मिलती है. आमतौर पर ये तरीके कुछ ही मिनटों में असर दिखा देते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा बहुत कम खाता है और जल्दी थक भी जाता है? हो सकती है ये गंभीर समस्या, जानें उपाय

घरेलू उपाय

अगर किसी को बार-बार नाक से खून आने की समस्या होती है, तो कुछ घरेलू सावधानियां अपनाकर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है. नाक के अंदर हल्का सा नारियल तेल या पेट्रोलियम जेली लगाने से नमी बनी रहती है. गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. कमरे में ह्यूमिडिटी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है. इसके अलावा भाप लेना भी नाक के अंदर की सूखापन कम करने में मदद करता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Why Does Nose Bleed Often In Summer, Causes Of Summer Nosebleeds, How To Prevent Nosebleeds In Hot Weather, Home Remedies For Frequent Nosebleeds, Summer Heat And Nasal Bleeding Connection, Best Ways To Stop Nosebleeds Naturally, How Dehydration Affects Nosebleeds, Tips To Protect Your Nose From Bleeding In Summer, Common Reasons For Nosebleeds In Hot Climates, First Aid For Nosebleeds During Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com