Vitamin B12 Deficiency: हमारे शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए जरूरी है कि उसमें सभी तरह के विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाएं. ये सभी हमारे शरीर को अंदर से स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करते हैं. शरीर में किसी भी विटामिन की कमी शरीर के अलग-अलग अंगो पर असर डालती है. जैसे विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है तो वहीं विटामिन सी आपकी स्किन और इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. ऐसे ही विटामिन बी 12 भी है ये एक ऐसा तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. विटामिन बी 12 हमारे डीएनए बनाने और हमारी कोशिकाओं में एनर्जी बनाने में मदद करता है.
सिर्फ मीठा खाने से नहीं बल्कि इस वजह से भी हो सकता है डायबिटीज, जानें क्या हैं Diabetes Cause
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर एनीमिया, थकान, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी और शरीर में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है. विटामिन बी 12 हमारे शरीर में खुद बा खुद नहीं बनता है इसलिए इसकी आपूर्ति के लिए हमें बाहरी सोर्स की मदद लेनी पड़ती है. विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो विटामिन बी12 से भरपूर हों. हालांकि वेज की बात करें तो आपके किचन में पाई जाने वाली एक दाल में भी यह पाया जाता है. इस दाल का सेवन करने से इस विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है.
विटामिन बी 12 की कमी को कैसे पूरा करें
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल ने बताया है कि शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के आपके किचन में पाई जाने वाली मूंग दाल भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. बता दें कि मूंग दाल का पानी का सेवन इस विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है. नमामि अग्रवाल के अनुसार इस दाल में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसकी कमी होने पर रोजाना इस दाल का सेवन विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
कैसे करें सेवन
मूंग दाल का सेवन करने के लिए आप एक कप मूंग दाल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और पानी में भिगोकर रख दें. सुबह दाल अच्छे से भीग जाएगी तो आप इस पानी का सेवन कर लें. इसके अलावा आप बची हुई दाल को प्याज, नींबू डालकर इसका सेवन कर सकते हैं.
Lungs Importance: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं