Diabetes Kyu Hota Hai: आज के समय में लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते वो कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. अच्छी लाइफस्टाइल और लैविश लाइफ के चक्कर में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. आज हम एक ऐसी ही बीमारी के बारे में बात कर रहे हैं जिससे आज के समय में अमूमन लोग पीड़ित रहते हैं! डायबिटीज के मरीजों के संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है. एक बार इसका शिकार हो जाने पर इसका पूर्ण रुप से इलाज नहीं किया जा सकता है. सिर्फ इसे कंट्रोल किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. अमूमन लोगों को लगता है कि ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है.
आपके डेली रूटीन से लेकर लाइफस्टाइल में कुछ चीजों की कमी की वजह से इसकी चपेट में आ सकते हैं. इनकी वजह से व्यक्ति का ब्लड शुगर नॉर्मल से कहीं ज्यादा हाई और लो होने लगता है. आइए जानते हैं किन वजहों से ब्लड शुगर हाई होकर लोग डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डायबिटीज क्यों होती है ( Diabetes Cause)
डायबिटीज होने के पीछे मीठा खाने के अलावा कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं. जिसमें खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, खान-पान का सही ना होना और फिजिकल एक्टिव ना होना. इसके चलते अच्छे खासे व्यक्ति का ब्लड शुगर स्पाइक होने लगता है. लगातार यह स्थिति व्यक्ति डायबिटीज का शिकार बना देती है.
स्ट्रेस
आज के समय में लोगों की पर्सनल लाइफ और वर्क लाइफ को लेकर लोग स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं. बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से लोग डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं. अगर इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह घातक हो सकता है. अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो स्ट्रेस से बचें और मेडिटेशन करें.
फिजिकल एक्टिविटी
काम की भागदौड़ के चलते लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं. कई घंटो तक एक ही जगह पर बैठकर काम करने की वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर हो पाती है. ऐसे में व्यक्ति कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है. इसलिए अपने रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें. आप 30 मिनट की वॉक या वर्कआउट शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा आप योग को भी अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
खानपान का खास ख्याल रखें
भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के चलते लोग बाहर का खाना ज्यादा खाने लगते हैं. बाहर मिलने वाले जंक फूड का सेवन आपको अंदर से बीमार बना सकता है. ऐसे में खराब खानपान डायबिटीज जैसी घातक बीमारी का शिकार भी बना सकती है. इसलिए घर का बना हेल्दी और साफ-सुथरे खाने को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं