Lemongrass Oil Ke Fayde: लेमनग्रास ऑयल को आयुर्वेद में कई रोगों से राहत पाने के लिए जाना जाता है. आपके शरीर और त्वचा के लिए अनेक लाभ प्रदान करता है. इसका ताजा खुशबू और औषधीय गुण इसे एक शक्तिशाली एसेंशियल ऑयल बनाते हैं. अगर आप इसे अपने रूटीन में शामिल करते हैं, तो इसके अद्भुत फायदे आपके स्वास्थ्य और त्वचा को बेहतर बना सकते हैं. आज भी बहुत से लोग इस ऑयल के स्वास्थ्य लाभों से वंचित हैं और लेमनग्रास ऑयल का इस्तेमाल नहीं करते हैं. आइए आज यहां जानते हैं लेमनग्रास ऑयल के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीके.
लेमनग्रास ऑयल के फायदे (Benefits of Lemongrass Oil)
1. त्वचा के लिए फायदे
लेमनग्रास ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और हेल्दी बनाए रखते हैं. यह त्वचा के पोर्स को खोलता है और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है. ऑयली स्किन को बैलेंस करने में मदद करता है और एक्स्ट्रा तेल को कम करता है. यह त्वचा के टोन को सुधारता है और उसे चमकदार और जवान बनाए रखता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? इन 5 नेचुरल फूड्स कम कर सकते हैं रिस्क, हार्ट के लिए भी फायदेमंद
2. तनाव को कम करता है
लेमनग्रास ऑयल की खुशबू तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करती है. इसे डिफ्यूजर में डालकर इस्तेमाल करने से मन शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है.
3. बालों के लिए फायदेमंद
यह बालों के झड़ने को रोकने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बाल चमकदार और हेल्दी हो जाते हैं.
4. दर्द और सूजन में राहत
लेमनग्रास ऑयल मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है. इसे हल्के मालिश के लिए इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: जल्दी खाना पचाने के लिए भोजन करने के बाद क्या करना चाहिए? जानिए आसान घरेलू उपाय
5. डिटॉक्सिफिकेशन में मदद
लेमनग्रास ऑयल शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. यह पाचन को सुधारता है और शरीर को अंदर से साफ रखता है.
लेमनग्रास ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?
1. त्वचा पर: 1-2 बूंद लेमनग्रास ऑयल को नारियल तेल या ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं. मुंहासे या त्वचा की अन्य समस्याओं के लिए इसे प्रभावित क्षेत्र पर इस्तेमाल करें.
2. डिफ्यूजर में: तनाव कम करने के लिए इसे डिफ्यूजर में डालें और इसकी खुशबू का आनंद लें.
3. मालिश के लिए: नारियल तेल के साथ मिलाकर इसे मांसपेशियों पर हल्के हाथों से मालिश करें.
4. बालों के लिए: बालों के तेल में कुछ बूंदें मिलाकर बालों की जड़ों में मालिश करें.
5. पानी में मिलाकर: नहाने के पानी में 2-3 बूंद लेमनग्रास ऑयल डालें और इसे डिटॉक्सिफिकेशन के लिए इस्तेमाल करें.
इन बातों का रखों ख्याल ख्याल
- इसे सीधे त्वचा पर लगाने से बचें. हमेशा किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें.
- गर्भवती महिलाएं या संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
- इसे आंखों और खुले घावों से दूर रखें.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं