Weight Loss Journey: आज के समय में वजन कम करने को लेकर काफी सजग हो गए हैं. हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है. बता दें कि कई बार वजन कम करने के लिए मोटिवेशन की भी जरूरत होती है. तो आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जिसने सिर्फ 3 महीने में 15 किलो वजन कम किया वो भी सिर्फ मछली खाकर. आपको सुनकर शायद हैरानी होगी लेकिन ये पूरी तरह से सच है. आज हम एक ऐसी ही लड़की की वेट लॉस जर्नी शेयर कर रहे हैं. डॉक्टर भी उसे देखकर हैरान हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा की रहने वाली जेन क्रुमेट ने 62 साल की उम्र में अपना वजन कम किया है. 62 साल की जेन हाल ही में रिटायर हुई है. बता दें कि कुछ दिनों पहले जेन का वजन 240 पाउंड यानि कि लगभग 109 किलो था. उनका वजन इतना ज्यादा था कि उनको चलने-फिरने तक में काफी समस्या होती थी. अपने बढ़े हुए वजन से परेशान होकर वो एक डॉक्टर से मिलीं और अपनी सारी परेशानियां बताई. तब डॉक्टर ने उनकी डाइट कंट्रोल करने के लिए कहा और फैटी चीजों को खाने पर रोक लगा दी. लेकिन इन सबके बावजूद भी उनका वजन कम नहीं हुआ. जेन ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि तब उनके पैरों में बहुत दर्द होता था, सूजन थी और उनको भूख भी बहुत लगती थी. जिस वजह से वो कुछ भी खा लिया करती थी.
मछली खाकर घटाया वजन
जेन ने बताया कि उन्होंने हार मान ली थी, लेकिन तब वो डॉ. एनेट बोसवर्थ से मिलीं. डॉ बोज ने जेन को वजन कम करने के लिए फिश फास्टिंग का आइडिया दिया. डॉक्टन एनेट जो डॉ. बोज के नाम से फेमस हैं उन्होंने जेन को 3 महीने तक सिर्फ सार्डिन फिश खाने की सलाह दी. डॉ. की सलाह मानने के बाद जेन ने मछली खाना शुरू कर दिया.
सार्डिन फिश खाने के फायदे
सार्डिन मछली के फायदों की बात करें तो यह मछली तेजी से खाना पचाने में मदद करती है और बॉडी फैट को जलाकर उसे एनर्जी में कनवर्ट कर देती है.
वेट लॉस जर्नी
जेन ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर के बताने के बाद रोज मछली खाना शुरू कर दिया. वो हर रोज चार डिब्बे मछली खाती थीं. जिससे उनको 1500 कैलोरी मिलती थी. जब उन्होंने अपनी डाइट में मछली शामिल की तो उनको दो हफ्तों तक कुछ बदलाव नहीं दिखा. लेकिन 2 हफ्तों बाद ही उनका वजन कम होना शुरू हो गया. तीन महीनो में उन्होंने 15 किलो वजन घटाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं