- टॉन्सिल्स के लिए घरेलू उपचार.
- गरारा करना फायदेमंद हो सकता है.
- हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होता है, जो टॉन्सिल्स को ठीक कर सकता है.
मौसम में बदलाव अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. इनमें सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ-साथ टॉन्सिल्स होना भी शामिल है. दरअसल टॉन्सिल्स गले के दोनों तरफ मौजूद लिम्फ नोड्स होते है, जो टॉन्सिलाइटिस के होने पर सूज जाते हैं और इनमें दर्द होने लगता है. यह आमतौर पर वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है. टॉन्सिल्स होने पर गले में खराश, बुखार, निगलने में तकलीफ, मुंह खोलने में दर्द होने जैसी परेशानी हो सकती है. टॉन्सिल्स की वजह से परेशानी ज्यादा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. वैसे कुछ घरेलू उपाय भी है जिनकी मदद से आप टॉन्सिल्स के दर्द से आराम पा सकते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसे घरेलू उपाय के बारे में टॉन्सिल्स को ठीक करने में मदद कर सकते है.
Natural Remedies for Tonsils | टॉन्सिल्स के लिए घरेलू उपचार

Photo Credit: iStock
गरारा
टॉन्सिल्स होने पर डॉक्टर से लेकर घर के बड़े-बुजुर्ग गुनगुने नमक पानी से गरारा करने की सलाह देते हैं. गुनगुने नमक पानी से गरारा करने से गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते है, साथ ही इससे टॉन्सिल्स की सूजन भी कम होती है. गरारा करने के लिए अगर सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
लहसुन
लहसुन में एंटी-वायरल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते है, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकते है. लहसुन की कुछ कलियों को पानी में डालकर उबाल लें, फिर इस पानी से गरारा करें. इससे आराम मिल सकता है.

Photo Credit: iStock
दालचीनी
दालचीनी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है जो गले के दर्द और सूजन से आराम दिला सकता है. गर्म पानी में दालचीनी पाउडर और शहद मिलकार पीने से टॉन्सिल्स से राहत मिल सकती है. आप चाहे तो इसे चाय में भी डालकर पी सकते हैं.

मुलेठी
मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. गले की खराश और दर्द से आराम पाने के लिए मुलेठी को अपने मुंह में रखें. आप चाहें तो शहद में मुलेठी पाउडर मिलाकर खा सकते हैं.

हल्दी
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होता है, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है. गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से टॉन्सिल्स में आराम मिलता है. या फिर गर्म पानी में हल्दी डालकर उबाल लें, फिर इससे गरार करें.
बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
5 आसान से Workouts जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ Weight Loss करने में भी हैं बेहद कारगर
How To Treat Toothache: दांत दर्द कर रहा है परेशान, तो ये 4 कमाल के घरेलू उपाचर दिलाएं आराम
Blood Thinners Foods: ब्लड क्लोटिंग से बचा सकते हैं ये फूड्स, ब्लड थिनर्स की तरह करते हैं काम
Green Tea पीने का सबसे बेस्ट टाइम और बेहतरीन तरीका क्या है? यहां जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं