Hing Ke Fayde: हींग एक ऐसी प्राकृतिक चीज है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों को ठीक करने में भी काम आती है. हींग में औषधीय गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, गैस और पेट दर्द में राहत देते हैं. हींग के उपयोग से खाना जल्दी पचता है और पेट में होने वाली सूजन कम होती है. इसके अलावा, यह सर्दी-खांसी और सांस की बीमारियों में भी फायदेमंद होती है. छोटी सी हींग, दादी-नानी की ऐसी 'दवा' है जो सेहत के लिए बहुत काम आती है.
हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, हींग का वानस्पतिक नाम फेरुला एसाफोईटिडा है. हींग को कई नामों से जाना जाता है, जैसे हींग, हींगर, कायम, यांग, हेंगु, इंगुवा, हिंगु, अगुड़ागन्धु और रमाहा. इसमें अनेकों औषधीय गुण होते हैं, जिन्हें आयुर्वेद में बताया जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हींग के चमत्कारिक स्वास्थ्य लाभ (Heeng Ke Fayde)
1. पाचन की समस्याओं को काल
यह अपच, पेट दर्द, जी मिचलाना, दांत दर्द, जुकाम, खांसी और सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द में राहत देती है. इसके अलावा, हींग बिच्छू या बर्र जैसे जहरीले प्रकोपों से होने वाली जलन और नुकसान को भी कम करती है. यह गुण बहुत कम लोगों को पता होते हैं. अगर अचानक पेट दर्द हो जाए, तो थोड़ी सी हींग को पानी में घोलकर हल्का गर्म करके नाभि और उसके आसपास लगाना चाहिए. ऐसा करने से पेट दर्द में तुरंत आराम मिलता है. नाभि के आसपास गोलाई में हींग वाला पानी लगाने से पेट फूलना, भारीपन और गैस की समस्या दूर हो जाती है.
यह भी पढ़ें: किडनी की पावर कैसे बढ़ाएं? किडनी बड़ी आसानी से छानेगी टॉक्सिन्स, बस आपको करना है ये एक काम
2. दर्द निवारक का काम करती है
हींग का इस्तेमाल कई प्रकार के दर्द और बीमारियों में फायदेमंद होता है. दांत दर्द होने पर हींग में कपूर मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है. कान दर्द में तिल के तेल में हींग पकाकर उस तेल की बूंदें कान में डालने से दर्द कम होता है.
3. पीलिया हो जाय तो फायदेमंद है हींग
पीलिया के इलाज में हींग को गूलर के सूखे फल के साथ खाना चाहिए और पीलिया में हींग को पानी में घिसकर आंखों पर लगाने से लाभ होता है. रोजाना दाल, कढ़ी और सब्जियों में हींग डालने से भोजन आसानी से पचता है. हींग शरीर में इंसुलिन बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करती है.
4. खून को पतला करने में मददगार
हींग में कौमारिन नाम का तत्व होता है जो खून को पतला करता है और जमने से बचाता है. यह बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल को कम कर हाई ब्लड प्रेशर घटाता है.
यह भी पढ़ें: दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने से क्या होगा? चमत्कारिक फायदे जान आज से ही पीना शुरू कर देंगे आप
5. पेट की गैस, ब्लड प्रेशर में लाभकारी
छाछ या भोजन के साथ हींग खाने से पेट की गैस, हैजा और पेट दर्द में राहत मिलती है. हींग में ऐसी ताकत होती है जो कैंसर बढ़ाने वाले सेल को रोकती है. हींग और नमक मिलाकर पानी के साथ लेने से लो ब्लड प्रेशर में फायदा होता है.
6. प्रसव के बाद फायदेमंद
प्रसव के बाद हींग लेने से गर्भाशय साफ होता है और पेट की परेशानी नहीं होती. माइग्रेन और सिरदर्द में आधा कप पानी में हींग मिलाकर पीने से आराम मिलता है. हींग से कई तरह की दिक्कतों में राहत मिलती है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है.
Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं