Foods Heart Patients Should Avoid: आज के समय में हमारा खानपान और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिस वजह से हमारा शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है. वहीं आज के दौर में कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है. शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल न सिर्फ हार्ट के रोगों को जन्म देता है बल्कि यह स्ट्रोक की वजह भी बन सकता है. इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को न बढ़ाएं. अगर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के बाहर जा रहा है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ सकता है इसलिए आपको कुछ ऐसे फूड हैं जिनसे दूर रहने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं इसके बारे में…
सैचुरेटेड फूड
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए सैचुरेटेड फूड का सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए. बता दें कि सैचुरेटेड फैट डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, चीज़ और मक्खन में पाया जाता है. इसके अलावा यह मीट, पाम ऑयल, प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड और स्नैक्स में भी पाया जाता है. यह कोलेस्ट्रॉल के साथ वेट गेन, कैंसर और शुग का खतरा भी बढ़ा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुगर
शुगर का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है इसलिए चीनी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा होने पर चीनी का सेवन बंद कर देना चाहिए. ज्यादा शुगर खाने से आपकी हार्ट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड जैसे- ब्रेड, पास्ता, सोडा, एनर्जी ड्रिंक और पैक्ड फलों के जूस का सेवन करना चाहिए.
ट्रांस फैट
ट्रांसफैट तब होता है जब आप बार-बार एक ही तेल में तले हुए फूड को खाते हैं. इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ सकता है. ट्रांस फैट से बचने के लिए प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें और बेक्ड खाने की जगह फ्रेश फल और सब्जियां खाएं.
अंडा
अंडे के योक यानी पीले वाले हिस्से को भी खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है. आप इस समस्या से बचने के लिए अंडा खाना छोड़े नहीं, बल्कि इसका सेवन कम कर दें और अंडे के पीले भाग की बजाय सफेद वाला भाग ही खाएं.
ज्यादा नमक
नमक का ज्यादा सेवन भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है. सफेद नमक की जगह आप सेंधा नमक, काला नमक हिमालयन पिंक सॉल्ट और लेमन जेस्ट का यूज कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं