Cold Wave Effect On Body: दिन और रात का लगातार घट रहा तापमान शरीर के लिए मुश्किलें बढ़ा देता है. खासतौर से उत्तरी भारत के इलाकों में इतनी ठंड पड़ती है कि उसे झेलना मुश्किल हो जाता है. बर्फ सी ठंडी हवाओं को झेलने के लिए शरीर को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ठंड की वजह से शरीर में मौजूद ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगते हैं. जिसकी वजह से शरीर की ब्लड सप्लाई पर असर पड़ता है. शीत लहर या ठंडी हवाओं की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है. शीत लहर या कोल्ड वेव इससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है. आपको बताते हैं कोल्ड वेव से क्या क्या खतरे हो सकते हैं.
कोल्ड वेव का शरीर पर असर | Effects of cold waves on health
हार्ट अटैक : ज्यादा ठंडी हवा के चलते हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. ठंड की वजह से Vasoconstriction हो सकता है जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है और दिल की धड़कन भी तेज हो सकती है. ठंड की वजह से खून गाढ़ा भी हो सकता है और क्लॉट फॉर्मेशन के चलते हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक होने की आशंका बढ़ जाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्थमा : बहुत ठंडी हवा सांस लेने में भी परेशानी खड़ी कर सकती है. इसकी वजह से सांस लेने के लिए मौजूद एयरवेज सिकुड़ सकती हैं. जिन्हें पहले से अस्थमा हो या लंग्स से जुड़ा कोई और खतरनाक रोग हो उनके लिए ये मौसम और भी ज्यादा घातक हो जाता है. सांस लेने में जोर लगाना पड़ता है, जिसकी वजह से कार्डियोवस्कुलर इवेंट्स भी बढ़ सकते हैं.
फ्रॉस्ट बाइट : फ्रॉस्ट बाइट भी ठंड में होने वाली एक आम समस्या है. जिसमें स्किन के ज्यादा ठंडा होने से ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है. हथेली और पंजों का ठंडा होना सामान्य है. लेकिन ज्यादा ठंडक होने पर फ्रॉस्ट बाइट का खतरा ज्यादा होता है.
साइकोलॉजिकल स्ट्रेस : ज्यादा ठंड की वजह से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगते हैं. जिसका नतीजा नर्वस सिस्टम पर पड़ता है. शरीर में हो रहे इन बदलावों की वजह से मानसिक तनाव की समस्या भी खड़ी हो जाती है.
How To Turn White Hair To Black | सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कैसे करें? बाल होंगे जड़ों से काले
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं