Blackheads Removal Tips: स्किन केयर आज के समय में बेहद जरूरी हो गई है और उसकी वजह है आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल, बढ़ता हुआ प्रदूषणष धूल-मिट्टी जिसकी वजह से स्किन में कई तरह के बदलाव होते हैं. जिसमें से एक समस्या है ब्लैक हेड्स होने की , ये अमूमन नाक पर होते हैं जो नाक के पोर्स के बंद होने पर होते हैं. इसमें पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है और ऑयली हो जाता है जिसकी वजह से ब्लैक हेड्स होने लगते हैं. यह दिखने में बेहद अझीब लगते हैं. इनको हटाने के लिए स्क्रब और ब्लैक हेड्स पीलर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ देसी नुस्खे इनसे निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं. ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसकी मदद से आसानी से कुछ ही मिनटों में ब्लैकहेड्स साफ हो सकते हैं.
ब्लैकहेड्स से कैसे छुटकारा पाएं ( Tips to Remove Black Heads)
बता दें कि ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में नींबू और नमक आपके बेहद काम आ सकते हैं. नींबू में नेचुरल एस्ट्रिजेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन के पोर्स को साफ करने में मदद करता है और इसमें पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड स्किन को क्लीन करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. वहीं नमक एक नैचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है जो ब्लैकहेड्स और डेड स्किन दोनों को रिमूव करने में मदद करती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें इस्तेमाल
- आधा कटा हुआ नींबू
- 1 चम्मच नमक
आधे नींबू में थोड़ा सा नमक डालें और इसको ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ें. 2-3 मिनट करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें. फिर मॉइश्चराइजर लगाएं. हफ्ते में 2 बार ऐसा करें, वहीं अगर आपकी स्किन सेंसटिव है या फिर ये आपको सूट नहीं कर रहा है तो इस नुस्खे को ट्राई करने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं