Hair Care with Onion: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है जिससे अमूमन लोग परेशान रहते हैं. इसकी कई वजह हो सकती हैं. गलत खानपान और बालों पर इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स भी बालों को कमजोर करने की एक वजह हो सकती है. अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इस परेशानी से निजात दिलाने में आपकी मदद प्याज कर सकती है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि बालों की ग्रोथ और उनको हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है. प्याज में पाया जाने वाला सल्फर बालों को घना और मोटा बनाने में भी मदद करता है.
संत प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे करें अपने गुस्से पर कंट्रोल, ये कैसे पहुंचाता है आपको नुकसान
प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व
प्याज में विटामिन बी, सी, ई, फॉलिक एसिड, जिंक, पोटैशियम और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बालों को हेल्दी रखने के साथ स्कैल्प को बेहतर बनाने बैक्टीरिया और डैंड्रफ को दूर करने में भी मदद करती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें यूज
प्याज का रस बालों पर लगाने के लिए एक प्याज को छील कर कद्दूकस कर लें या फिर इसे मिक्सी में पीस कर इसका रस छानकर निकाल लें. अब इस रस को अपने बालों की जड़ों पर लगाकर हाथों से हल्की मसाज करें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें. ये बालों की ग्रोथ के साथ हेयर फॉल को कम करने में भी मदद करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं