How To Boost Immune System: डॉक्टर्स का कहना है कि अगर किसी का इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रॉन्ग है, तो उसे छोटी-मोटी बीमारियां आसानी से अपना शिकार नहीं बना सकती. इम्यून सिस्टम को हमारे शरीर का सुरक्षा कवच माना जाता है. इम्यून सिस्टम कई सेल्स का समूह है, जो बैक्टीरिया और वायरस समेत कई बीमारियों के सामने ढाल बनकर खड़ा रहता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए लोगों के जहन में यह सवाल अकसर आता है. चालिए बताते हैं इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत बनाना है.
1. हेल्दी फूड खाएं
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना है, तो फास्ट फूड छोड़ना होगा और प्राकृतिक आहार यानि हेल्दी फूड को डाइट में शामिल करना होगा. खाने में विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाना होगा. पौष्टिक आहार ना लेने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हाईड्रेट रहें
पानी शरीर के 100 रोग खत्म करता है. इम्यून सिस्टम को एक्टिव रखने के लिए शरीर में पर्याप्त पानी की भी जरूरत होती है. पानी डाइजेशन और सेल्स में सुधार करता है. इसलिए दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
3. पर्याप्त नींद लें
दिनभर की थकान के बाद शरीर को आराम की जरूरत होती है. सोते समय हमारा दिमाग तेजी से काम करता है. इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए गहरी और पर्याप्त नींद लें. कम नींद लेने से ब्रेन स्ट्रेस बढ़ता है.
4. धूम्रपान छोड़ें और अल्कोहल से बचें
धूम्रपान और अल्कोहल हर मायने में हेल्थ के लिए नुकसानदायक है. धूम्रपान से फेफड़ों को बड़ा नुकसान पहुंचता है और शरीर में एंटीबॉडी भी बनना कम हो जाते हैं. वहीं, अल्कोहल से शरीर में सूजन बढ़ती है और इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है.
5. एक्सरसाइज करें
रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव बनाने का काम करती है. इसलिए घर या पार्क में एक्सरसाइज जरूर करें. इसमें स्किपिंग, डांसिंग और स्क्वाट जैसी एक्सरसाइज से वजन कंट्रोल में रहेगा और इम्यून सिस्टम बूस्ट होगा. एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है.
6. हेल्दी सप्लीमेंट्स लें
इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने लिए प्राकृतिक सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं. सप्लीमेंट्स का चयन करते समय चेक करें कि यह सिंथेटिक ना होकर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हो. प्राकृतिक सप्लीमेंट्स जड़ी बूटियों से तैयार होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. साथ ही अदरक, आंवला, तुलसी, लहसुन और पुदीना भी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए खा सकते हैं.
7. स्ट्रेस ना लें
तनाव हमारे इम्यून सिस्टम पर सबसे बुरा प्रभाव छोड़ता है. इसलिए बेकार की चीजों पर तनाव लेना कम करें और खुद को किसी ना किसी काम में बिजी रखें. तनाव से नींद पर भी बुरा असर पड़ता है और इस अवस्था में लोग पानी भी कम पीते हैं.
8. शारीरिक वजन कंट्रोल करें
बढ़ता शारीरिक वजन शरीर को कई मायनों में प्रभावित करता है, जिसका असर इम्यून सिस्टम पर भी दिखता है. इसलिए शारीरिक वजन पर कंट्रोल करें और फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ हेल्दी फूड खाने की भी आदत डालें.
9. योग करें
योग करने से हमारे शरीर के कई रोग मिटते हैं. ऐसे में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए योग सबसे बेस्ट एक्सरसाइज है. कई योगासन हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं. कपालभाती और भ्रामरी जैसे योगासन से फेफड़े मजबूत होते हैं और इसे संक्रमण व रोगों से बचने की क्षमता मिलती है. योगासन से तनाव भी खत्म होता है.
10. सकारात्मक सोचें
आखिर में नकारात्मक सोचने से चीजें बेकार होती चली जाती हैं और फिर तनाव बढ़ जाता है. तनाव बढ़ने से शरीर के अंग-अंग पर इसका बुरा असर पड़ता है, जिसमें इम्यून सिस्टम पर भी सबसे ज्यादा प्रभाव नजर आता है. इसलिए कोशिश करें कि सकारात्मक ही सोचें और निराशावादी होने की बजाय आशावादी बनें. इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं