विज्ञापन

पंचकूला में 31 मई को DRDO का बड़ा बम टेस्ट, TBRL ने अलर्ट जारी कर कहा- 2 घंटे घरों में ही दुबके रहें लोग!

विस्फोट के दौरान हवा में उड़ने वाले मलबे और छर्रों के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित समय में सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. आइए जानते हैं किस समय होगा ये ट्रायल?

पंचकूला में 31 मई को DRDO का बड़ा बम टेस्ट, TBRL ने अलर्ट जारी कर कहा- 2 घंटे घरों में ही दुबके रहें लोग!
पंचकूला में TBRL ने जारी की एडवाइजरी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत जरूरी खबर है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की प्रयोगशाला टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेट्री (TBRL) रामगढ़ रेंज में एक बड़ा हाई कैलिबर बम ट्रायल (High Caliber Bomb Trial) करने जा रही है. इसके मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आस-पास के गांवों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है.

रविवार को 2 घंटे का हाई अलर्ट

यह सैन्य परीक्षण 31 मई 2026 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच किया जाएगा. इस हाई-प्रोफाइल ट्रायल के मुख्य गवाह भारतीय वायुसेना (Air Force HQ) के कई उच्च अधिकारी और वैज्ञानिक होंगे, जिनकी सीधी देखरेख में यह पूरा ऑपरेशन चलाया जाएगा.

1.5 KM ऊपर तक उड़ेंगे बम के टुकड़े!

TBRL की तरफ से पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर (DC) को भेजी गई आधिकारिक चिट्ठी के मुताबिक, यह बम ट्रायल बेहद शक्तिशाली क्षमता वाला है. धमाका होने के बाद बम के फटने से निकलने वाले छर्रे आसमान में करीब डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं. वहीं, जमीन पर ब्लास्ट वाले पॉइंट से चारों तरफ 2 किलोमीटर के दायरे में ये टुकड़े फैलने की आशंका है.

ये गांव घोषित हुए 'स्प्लिंटर डेंजर जोन'

बम के छर्रों के सीधे खतरे को देखते हुए 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दो मुख्य गांवों को 'स्प्लिंटर डेंजर जोन' घोषित किया गया है. इनमें गांव भानू और गांव बिल्ला का नाम शामिल है. इसके अलावा, लेटर की कॉपियां असरेवाली, नाग्गल, मोगीचंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी, रामगढ़ और नजदीक के आईटीबीपी (ITBP) कैंप को भी भेजी गई हैं, ताकि वहां के लोग और सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह सतर्क रहें.

दरवाजा रखें बंद, भूलकर भी बाहर न निकलें

स्थानीय सिविल अथॉरिटी और जिला प्रशासन ने इन गांवों के लोगों से अपील की है कि वे रविवार को तय समय अवधि (सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे) के दौरान पूरी तरह से अपने घरों के अंदर ही रहें. इस दौरान किसी भी सूरत में खुले आसमान के नीचे न आएं, मवेशियों को बाहर न बांधें और खिड़की-दरवाजे बंद रखें ताकि किसी भी अप्रिय घटना या जान-माल के नुकसान से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:- Gig Workers के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ला रही है 30 से ज्यादा योजनाएं; CM सैनी ने दिए रजिस्ट्रेशन के निर्देश

लेखक के बारे में
img
उमंग सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchkula Bomb Trial, TBRL Ramgarh Range, DRDO Chandigarh Advisory, Bhanu Billa Village Danger Zone, High Caliber Bomb Testing Air Force, DRDO Bomb Trial In Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com