अगले साल सीबीएसई समेत सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं होने वाली है. बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए हरियाणा सरकार एक अनोखी पहल की शुरुआत कर रही है. इसके तहत बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों से 'अलार्म' बजेंगे. ताकि छात्र मार्च में होने वाली परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें. राज्य के शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल अधिकारियों से भी कहा है कि वे माता-पिता से अपने बच्चों को सुबह 4.30 बजे जगाने के लिए कहें ताकि बच्चे सुबह-सुबह बोर्ड परीक्षा की तैयार कर सकें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में विभाग ने इस बात पर जोर दिया कि अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा एक संयुक्त योजना बनाई जाए ताकि छात्रों को सेल्फ स्टडी के लिए कुछ अतिरिक्त घंटे मिल सकें. सेल्फ स्टडी के लिए सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है. उस समय मन फ्रेश रहता है और वाहनों का शोर नहीं होता. इसके लिए हर क्लास टीचर अभिभावकों से अनुरोध करें कि वे अपने बच्चों को सुबह 4:30 बजे जगाएंगे और 5:15 बजे तक पढ़ने के लिए बैठने को कहेंगे. शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी पूछताछ करेंगे कि छात्र जागे हैं कि नहीं और पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं. अगर अभिभावक सहयोग नहीं कर रहे हैं तो इसे स्कूल प्रबंधन समिति के संज्ञान में लाया जाना चाहिए.
शिक्षा विभाग ने गांवों में पंचायत सदस्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि उनके गांवों में सुबह के समय पढ़ाई का माहौल हो. शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) अंशज सिंह ने सभी सरकारी स्कूल के प्राचार्यों और जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा, “मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों से सुबह की घोषणाओं (लाउडस्पीकरों के माध्यम से) के लिए संपर्क किया जाना चाहिए ताकि छात्र उठकर पढ़ाई शुरू कर सकें. इसके साथ, प्रत्येक छात्र को अतिरिक्त दो से तीन घंटे (पढ़ाई के लिए) का समय मिलेगा.”
इस लेटर में परीक्षा की तैयारी के लिए उचित माहौल मुहैया कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया है. जो समाज बच्चों की शिक्षा में सहायता प्रदान करते हैं, वे राष्ट्र की प्रगति में योगदान करते हैं. 22 दिसंबर को जारी पत्र में स्कूल के प्रधानाध्यापकों को बताया गया है कि बोर्ड परीक्षा के लिए केवल 70 दिन शेष हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं