विज्ञापन

बीच बाजार Thar से Drift करने की कोशिश पड़ी भारी, वायरल वीडियो होते ही पुलिस ने थमाया इतने हजार का चालान

बीच सड़क पर लापरवाही से गाड़ी दौड़ाने और बाइक सवारों की जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल होने के बाद, फरीदाबाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की है.

बीच बाजार Thar से Drift करने की कोशिश पड़ी भारी, वायरल वीडियो होते ही पुलिस ने थमाया इतने हजार का चालान
फरीदाबाद में थार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल: बीच सड़क पर कर रहा था ड्रिफ्ट, पुलिस ने थमाया 5 हजार का चालान
NDTV Reporter

Haryana News: फरीदाबाद के व्यस्त सेक्टर HSVP मार्केट में एक थार ड्राइवर को अपनी रईसी और स्टंटबाजी दिखाना महंगा पड़ गया. काले रंग की थार गाड़ी से सड़क पर ड्रिफ्ट करने और लोगों की जान जोखिम में डालने वाले इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारी जुर्माना लगाया है.

बाइक सवार के पास कर रहा था खतरनाक ड्रिफ्ट

यह पूरी घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक अपने दोस्त को सड़क पर बाइक चलाना सिखा रहा था. इसी दौरान एक काले रंग की थार तेज रफ्तार में आती है और बाइक के बिल्कुल करीब से खतरनाक कट मारते हुए ड्रिफ्ट करने की कोशिश करती है. इतना ही नहीं, चालक दोबारा गाड़ी बैक करता है और फिर से बाइक सवार के सामने लाकर उसे डराने की कोशिश करता है.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

HSVP मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में थार चालक की इस लापरवाही को किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया. वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही गाड़ी की पहचान की गई और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) के तहत 5,000 रुपये का चालान काटा गया.

पुलिस की चेतावनी- सड़क स्टंट का मैदान नहीं

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर किसी भी तरह का स्टंट या ड्रिफ्टिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतें न केवल चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य मासूम लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकती हैं. पुलिस अब ऐसे हुड़दंगियों पर सीसीटीवी के जरिए भी पैनी नजर रख रही है.

ये भी पढ़ें:- हरियाणा नगर निगम और नगरपालिका चुनाव का ऐलान, जानें पंचकूला, अंबाला से लेकर सोनीपत तक कब वोटिंग

लेखक के बारे में
img
जितेंद्र बेनीवाल
Jitendra Beniwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Thar Drifting Video, Thar Stunt Viral Video Faridabad, HSVP Market Faridabad News, Dangerous Driving Fine Haryana, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com