विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2024

स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, ट्रक के नीचे जा घुसी कार

दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही बस भारी बारिश के बीच नेशनल हाईवे 9 पर तेज गति से जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ.

स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, ट्रक के नीचे जा घुसी कार
गनीमत ये रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ
हिसार:

हरियाणा के हिसार में 40 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद कई वाहनों से टकरा गई. हालांकि, स्थानीय लोग ये दावा कर रहे हैं कि बस का ड्राइवर नशे में था. दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही बस भारी बारिश के बीच नेशनल हाईवे 9 पर तेज गति से जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. बस को नियंत्रित न कर पाने के कारण ड्राइवर ने बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगों ने दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बस ने एक हैचबैक कार को भी टक्कर मारी जो कि ट्रक से जा टकराई. लेकिन गनीमत ये रही कि जिस ट्रक से करा टकराई वो काफी धीमी गति से चल रहा था, जिससे कार में सवार दोनों महिलाएं सुरक्षित बाहर निकल गईं. हालांकि ट्रक से टकराने के कारण कार का बायां हिस्सा चकनाचूर हो गया.

फिलहाल किसी बच्चे के घायल होने की कोई खबर नहीं है. इस खबर के और अधिक विवरण की प्रतिक्षा की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Bus Crashes Into Several Vehicles, Hisar School Bus Accident, DPS Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com