विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2018

इस राज्य में स्कूली छात्राओं को केवल एक रुपए में मिलेंगे सैनेटरी नैपकीन

हरियाणा में सरकारी स्कूल की छात्राओं को अगस्त से एक रुपए में सैनेटरी नैपकीन दिए जाएंगे.

इस राज्य में स्कूली छात्राओं को केवल एक रुपए में मिलेंगे सैनेटरी नैपकीन
प्रतीकात्मक फोटो.
चंडीगढ़:

हरियाणा में सरकारी स्कूल की छात्राओं को अगस्त से एक रुपए में सैनेटरी नैपकीन दिए जाएंगे. इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा. सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्कूली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक रुपये में सैनेटरी नैपकीन का एक पैकेट देने की निर्णय किया है.


यह भी पढ़ें : सबसे पिछड़े 100 जिलों में घर-घर बांटे जाएंगे सैनेटरी नैपकिन्स, 50 लाख महिलाओं को सशक्त बनाने की तैयारी

खट्टर ने कहा कि 18 साल तक की लड़कियों को नैपकीन स्कूल में तथा इससे अधिक आयु वाली महिलाओं को प्रत्येक माह जन वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन की दुकानों में नैपकीन मुहैया कराई जाएंगी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक सर्वे के अनुसार केवल 28 प्रतिशत लड़कियां मासिक धर्म के दौरान सैनेटरी नैपकीनों का इस्तेमाल करती हैं, वहीं 40 प्रतिशत महिलाएं इस दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती हैं जिससे उन्हें बीमारियों का खतरा हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanitary Napkin, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com