विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2019

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर CBI का छापा, कांग्रेस का ने कहा- गलफहमी में न रहे बीजेपी

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी ने भारत को एक पुलिस स्टेट बना दिया है. लोकतंत्र ऐसे काम नहीं करता है. हम पीएम और उनकी सरकार को कहना चाहते हैं कि वह इस गलतफहमी में न रहें कि हम सब सहते रहेंगे.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर CBI का छापा, कांग्रेस का ने कहा- गलफहमी में न रहे बीजेपी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
नई दिल्ली:

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा  के घर पर हुई छापेमारी पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है. कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने कहा है, 'हम यह साफ करना चाहते हैं कि बीजेपी इस गलफहमी में न रहे कि कांग्रेस पार्टी एजेंसी के दुरुपयोग से घबरा जाएगी. हम इसका मजबूती से जवाब देंगे.' उन्होंने कहा कि विपक्ष इससे घबराता नहीं है. केंद्र सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर सिर्फ उनके विरोध में खड़े लोगों को डराना चाहती है. सरकार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी निशाना बना रही है. बीजेपी सिर्फ इस तरह से हमें तंग करना चाहती है. आनंद शर्मा ने कहा कि छापे की टाइमिंग से यह साफ है कि वह सिर्फ लोगों को बदनाम करना चाहते हैं. इस तरह के छापे सिर्फ परेशान करने के लिए है. 

भ्रष्टाचार मामला: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस हुड्डा के आवास पर CBI की छापेमारी

कांग्रेस नेता ने कहा कि  बीजेपी ने भारत को एक पुलिस स्टेट बना दिया है. लोकतंत्र ऐसे काम नहीं करता है. हम पीएम और उनकी सरकार को कहना चाहते हैं कि वह इस गलतफहमी में न रहें कि हम सब सहते रहेंगे. कानून सभी के लिए एक है. एजेंसी का गलत इस्तेमाल न करें. आपको बता दें कि सीबीआई ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एक नया मामला दर्ज किया और दिल्ली-एनसीआर में 20 स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि 2009 में गुड़गांव में भूमि आवंटन में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम आज तड़के हुड्डा के हरियाणा के रोहतक स्थित निवास पर पहुंची.

रॉबर्ट वाड्रा पर कसा शिकंजा: स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के 20 स्थान जांच के घेरे में हैं. तलाश अभियान जारी रहने की वजह से एजेंसी ने मामले में अन्य कोई भी जानकारी उजागर नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक यह मामला 2009 में भूमि आवंटन में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा मालूम होता है. उन्होंने बताया कि ऐसे आरोप हैं कि तत्कालीन हरियाणा सरकार की तरफ से 2009 में गुड़गांव में किए गए 1,417 एकड़ जमीन के अधिग्रहण में जबर्दस्त गड़बड़ियां हुई थीं. 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर सीबीआई का छापा​

 

इनपुट : भाषा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress On Bhupinder Singh Hooda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com