विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2018

केंद्रीय मंत्री की पत्नी और भाजपा विधायक ने कहा- बेरोजगार युवा ही रेप करते हैं

हरियाणा में भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा है कि बेरोजगारी से परेशान एवं हताश होकर युवा दुष्कर्म जैसे अपराध कर रहे हैं.

Also Read in
केंद्रीय मंत्री की पत्नी और भाजपा विधायक ने कहा- बेरोजगार युवा ही रेप करते हैं
केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह की पत्नी एवं जींद जिले के उचाना कलां से विधायक हैं प्रेमलता.
  • भाजपा विधायक प्रेमलता ने दिया विवादित बयान
  • रेप के लिए बेरोजगार युवाओं को ठहराया जिम्मेदार
  • केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह की पत्नी हैं प्रेमलता
जींद: हरियाणा में भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा है कि बेरोजगारी से परेशान एवं हताश होकर युवा दुष्कर्म जैसे अपराध कर रहे हैं. रेवाड़ी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पृष्ठभूमि में भाजपा नेता के इस ताजा बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है. प्रेमलता ने कहा है कि बेरोजगारी से परेशान और हताश होकर युवा दुष्कर्म जैसे अपराध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज भी लोगों का महिलाओं के प्रति नजरिया ठीक नहीं है और इसी कारण समाज में इस कदर की गिरावट है. केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह की पत्नी एवं जींद जिले के उचाना कलां से विधायक प्रेमलता ने शुक्रवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के बाद एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक और दुखद हैं.

हरियाणा में CBSE टॉपर से गैंगरेप मामला : सैन्यकर्मी, दो अन्य आरोपी फरार, पुलिस ने जारी की तस्‍वीरें- 10 बातें

उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के कुछ वर्ग के लोगों का गंदा नजरिया जिम्मेदार है. इतनी प्रगति के बावजूद महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया नहीं बदला है और इसी कारण से इस तरह की शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं. प्रेमलता ने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कदम उठा रही है. हरियाणा सरकार ने दुष्कर्म के मामले में फांसी के प्रावधान वाला कानून बनाया है लेकिन इसके लागू होने में अभी समय लगेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को सामने आना होगा. प्रेमलता के इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है और विपक्ष के नेताओं ने उन पर निशाना साधा है.

हरियाणा गैंगरेप : आरोपियों में राजस्थान में तैनात एक सेना का जवान भी, गिरफ्तार करने के लिये टीम रवाना

जब केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह से प्रेमलता के बयान के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से यह कहकर इंकार कर दिया कि यह सवाल विधायक से पूछा जाना चाहिए. प्रेमलता के विवादित बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है तथा अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय सत्ताधारी पार्टी भाजपा की विधायक इस प्रकार का ब्यान दे रहीं हैं, जो ‘‘शर्मनाक’’ है. रेवाड़ी की इस 19 वर्षीय टापर युवती का बुधवार को तीन लोगों ने बस अड्डे से अपहरण कर बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले के तीनों आरोपी अभी तक फरार हैं.   

हरियाणा में मेधावी छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने शुरू की जांच

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA, Controversial Statement Of BJP MLA, Premlata Singh, Premlata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com