गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने सुनाई 20 साल जेल की सजा.
- सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को सजा सुनाई
- गुरमीत राम रहीम को 20 साल कैद की सजा
- सजा के बाद राजनीतिक दलों ने शुरू की बयानबाजी.
नई दिल्ली:
डेरा प्रमुख के नाते लाखों-करोड़ों लोगों लिए आस्था का प्रतीक बने गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने आज 10-10 साल की सजा सुनाई है. सजा पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को मानने से इनकार कर दिया. दरअसल, बचाव पक्ष ने कहा था कि गुरमीत राम रहीम काफी लंबे समय से समाजसेवा के कामों में लगे हैं.
गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद से धीमे-धीमे राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. सबसे पहले कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बीजेपी को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने कहा कि बाबा राम रहीम को सजा के साथ न्यायपालिका ने तय कर दिया है कि कोई भी संविधान से और कानून से ऊपर नहीं है. इस ट्वीट के साथ कांग्रेस पार्टी ने हैशटैग लगाया है कि बीजेपी बाबा जेल्ड.
बता दें कि हरियाणा में और पंजाब में विधानसभा के चुनावों में डेरा का काफी अहम रोल रहा है. यहां तक पंजाब में पिछले चुनाव में अकाली दल और बीजेपी की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत का मुख्य कारण भी डेरा के समर्थन का ऐलान करने को बताया गया था.
यह भी पढ़ें : गुरमीत राम रहीम अब इन 4 कानूनी विकल्पों की शरण ले सकते हैं डेरा चीफ
वहीं इस बार भी हरियाणा में चुनाव में बीजेपी की जीत का सबसे अहम कारम डेरा प्रमुख का पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील को माना गया. इतना ही नहीं बाबा के डेरे पर हमेशा से ही राजनीतिक दलों के नेताओं का आना जाना लगा रहा है. यहां पर कांग्रेस और बीजेपी के अलाव अन्य पार्टियों के नेता भी मस्तक झुकाया करते रहे हैं. पिछले कुछ समय से बाबा की बीजेपी पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी रही है.
उधर, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि गुरमीत राम रहीम के पापों की रोज नई कहानी सामने आ रही है, लेकिन भाजपाई अभी भी बेशर्मी से गुरमीत का बचाव कर रहे हैं. यह ट्वीट संजय सिंह ने रविवार को किया था.
बता दें कि सजा सुनाने के लिए रोहतक की जेल में बनी विशेष अदालत में जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे थे. सजा सुनाए जाने से पहले गुरमीत राम रहीम ने जज के आगे हाथ जोड़े और माफी की मांग की. राम रहीम ने कोर्ट में अच्छे कामों का हवाला देकर नरमी की मांग भी की थी. इससे पहले पंचकूला में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी.

With the #RamRahimSentencing, the judiciary has proven that no one is above the Constitution and rule of law. #BJPBabaJailed
— Congress (@INCIndia) August 28, 2017
बता दें कि हरियाणा में और पंजाब में विधानसभा के चुनावों में डेरा का काफी अहम रोल रहा है. यहां तक पंजाब में पिछले चुनाव में अकाली दल और बीजेपी की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत का मुख्य कारण भी डेरा के समर्थन का ऐलान करने को बताया गया था.
यह भी पढ़ें : गुरमीत राम रहीम अब इन 4 कानूनी विकल्पों की शरण ले सकते हैं डेरा चीफ
वहीं इस बार भी हरियाणा में चुनाव में बीजेपी की जीत का सबसे अहम कारम डेरा प्रमुख का पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील को माना गया. इतना ही नहीं बाबा के डेरे पर हमेशा से ही राजनीतिक दलों के नेताओं का आना जाना लगा रहा है. यहां पर कांग्रेस और बीजेपी के अलाव अन्य पार्टियों के नेता भी मस्तक झुकाया करते रहे हैं. पिछले कुछ समय से बाबा की बीजेपी पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी रही है.
गुरमीत राम रहीम के पापों की रोज नई कहानी सामने आ रही है,लेकिन भाजपाई अभी भी बेशर्मी से गुरमीत का बचाव कर रहे हैं https://t.co/sc8Af0IFcQ
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 27, 2017
उधर, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि गुरमीत राम रहीम के पापों की रोज नई कहानी सामने आ रही है, लेकिन भाजपाई अभी भी बेशर्मी से गुरमीत का बचाव कर रहे हैं. यह ट्वीट संजय सिंह ने रविवार को किया था.
बता दें कि सजा सुनाने के लिए रोहतक की जेल में बनी विशेष अदालत में जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे थे. सजा सुनाए जाने से पहले गुरमीत राम रहीम ने जज के आगे हाथ जोड़े और माफी की मांग की. राम रहीम ने कोर्ट में अच्छे कामों का हवाला देकर नरमी की मांग भी की थी. इससे पहले पंचकूला में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gurmeet Ram Rahim Singh Sentence