विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

Vadodara Rain: वडोदरा में मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत, स्कूल और एयरपोर्ट बंद, ट्रेनें हुई प्रभावित

Rain in Vadodara: गुजरात के वड़ोदरा शहर में बुधवार को महज 12 घंटे में 442 मिमी बारिश हुई, जिसके चलते यहां हवाईअड्डा को बंद करना पड़ा और कुछ ट्रेने भी रद्द करनी पड़ी.

Also Read in
  • वडोदरा में 12 घंटे में मूसलाधार बारिश
  • शहर के कई इलाकों में पानी-पानी
  • स्कूल और एयरपोर्ट हुए बंद
गुजरात:

गुजरात के वड़ोदरा (Vadodara Rain) शहर में बुधवार को महज 12 घंटे में 442 मिमी बारिश हुई, जिसके चलते यहां हवाईअड्डा को बंद करना पड़ा और कुछ ट्रेने भी रद्द करनी पड़ी. हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित वडोदरा (Vadodara Rain) हवाई अड्डा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया और दो घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गयी. शहर के कई हिस्सों भारी बारिश के कारण जल-जमाव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है. बुधवार की रात एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. शहर के सभी स्कूल और कॉलेज को गुरुवार को बंद कर दिया गया है.

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट केस: मंत्री के नामजद दामाद बोले- जिसे मैंने चुनाव में हराया, वही रच रहा है साजिश

वहीं, पश्चिमी रेलवे ने कहा कि जल जमाव के कारण शहर से गुजरने वाली कुछ ट्रेने रद्द कर दी गई है या उनके मार्ग में बदलाव किये गए हैं. गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि बुधवार को राज्य में सबसे अधिक, सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वड़ोदरा में 442 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

पुलिसकर्मी ने जबरन कटवाए सिख युवक के बाल-दाढ़ी, पंजाब सीएम ने दिए जांच के आदेश

आखिर के चार घंटों में वडोदरा में करीब 286 मिमी बारिश हुई. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने आईएएस अधिकारी विनोद राव और लोचन सेहरा से शहर की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कहा.

Video: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vadodara Rainfall, Vadodara Rain, Vadodara Airport Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com