हमले के बाद राहुल गांधी की कार का टूटा शीशा. (फाइल फोटो)
- मंत्री ने पत्थर का राजस्थान के होने का किया दावा
- स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, यह राजनीतिक साजिश थी
- शंकर चौधरी ने विधानसभा में दिया यह बयान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गांधीनगर:
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री शंकर चौधरी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर जिस पत्थर से हमला किया गया वह राजस्थान से लाया गया था. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया की इस घटना को विपक्षी पार्टी के नेताओं की संलिप्तता से अंजाम दिया गया. एक 'राजनीतिक साजिश' थी. बनासकांठा और पाटन जिलों में बाढ़ के बाद भाजपा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर चर्चा के दौरान चौधरी ने विधानसभा में यह बयान दिया.
यह भी पढ़े : राहुल गांधी की कार पर हमला : गोवा कांग्रेस पीएम मोदी और अमित शाह को भेजेगी चूड़ियां
ऐसे पत्थर धानेरा में नहीं मिलते
बनासकांठा के वाव से विधायक शंकर चौधरी ने कहा, हमें पता चला है कि पत्थर राजस्थान का था. उस तरह के पत्थर धानेरा में नहीं पाए जाते हैं. ऐसा लगता है कि कोई उसे राजस्थान से लेकर आया था. बीते 4 अगस्त को बनासकांठा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान राहुल गांधी उस वक्त बाल-बाल बच गए जब धानेरा में उनकी कार पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया. राजस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद राहुल बनासकांठा पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें : राजनाथ ने लोकसभा में कहा-कांग्रेस नेता ने बुलेटप्रूफ गाड़ी की पेशकश ठुकराई
VIDEO : मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया : राहुल गांधी
मंत्री का दावा, कांग्रेस के लोग ही दोषी
पुलिस ने इस मामले में जयेश दरजी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके बारे में कांग्रेस का दावा है कि वह भाजपा कार्यकर्ता है. हालांकि मंत्री ने दावा किया कि दोषी कांग्रेस के ही लोग हैं. चौधरी ने कहा, ऐसा संभव है कि कोई राजनीतिक साजिश के तहत इस पत्थर को राजस्थान से लाया हो. हमें यकीन है कि पत्थर फेंकने वाले कांग्रेस के ही थे. मंत्री ने जिस वक्त यह बयान दिया, उस वक्त कांग्रेस के विधायक सदन में नहीं थे. वे सदन से वॉकआउट कर गए थे.
इनपुट : भाषा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं