विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

गुजरात चुनाव: नवसारी में रैली के दौरान 'अजान' सुनकर PM मोदी ने दो मिनट तक रोका भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चार चुनावी रैलियां की जिसमें तीन सौराष्ट्र में और एक दक्षिण गुजरात में थी. दक्षिण गुजरात के नवसारी में रैली के दौरान पास की मस्जिद से जब ‘अजान’ की आवाज सुनाई दी तो पीएम मोदी ने करीब दो मिनट के लिए अपना भाषण रोका दिया.

गुजरात चुनाव: नवसारी में रैली के दौरान 'अजान' सुनकर PM मोदी ने दो मिनट तक रोका भाषण
दक्षिण गुजरात के नवसारी में रैली के दौरान जीएसटी की आलोचना के लिए राहुल पर साधा निशाना
  • पीएम मोदी ने जीएसटी पर राहुल गांधी के बयान पर भी दिया जवाब
  • जल संरक्षण, खेती समेत पीएम मोदी ने गिनवाई विकास कार्यों की फेहरिस्‍त
  • पाटीदार समुदाय से PM मोदी बोले, BJP को सत्ता से बाहर नहींं जाने देना चाहि
प्राची / मोरबी (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चार चुनावी रैलियां की जिसमें तीन सौराष्ट्र में और एक दक्षिण गुजरात में थी. दक्षिण गुजरात के नवसारी में रैली के दौरान पास की मस्जिद से जब ‘अजान’ की आवाज सुनाई दी  तो पीएम मोदी ने करीब दो मिनट के लिए अपना भाषण रोका दिया. 

PM मोदी बोले, इंदिरा ने मोरबी में बदबू की वजह से नाक पर रखा था रूमाल, भाषण की 5 बातें

पीएम मोदी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार देने पर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया और कहा कि देश लूटने वाले सिर्फ डकैतों के बारे में ही सोच सकते हैं. राहुल बुधवार को जब सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे, उस वक्त मोदी एक जनसभा में लोगों से कह रहे थे कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के परनाना जवाहरलाल नेहरू उस वक्त ‘‘नाखुश’’ थे जब सरदार पटेल ने 1950 के दशक में मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू कराया था.

राहुल की ओर से जीएसटी की आलोचना करने पर मोदी ने कहा कि हाल में एक ‘‘अर्थशास्त्री’’ उभरे हैं जो जीएसटी की दर 18 फीसदी पर सीमित करने का सुझाव देकर ‘‘ग्रैंड स्टूपिड थॉट’’ (जीएसटी) यानी ‘बेहद बकवास विचार’ जाहिर कर रहे हैं. मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले विधेयक में अड़ंगा लगाया.

अब PM के खिलाफ नया मोर्चा खोला राहुल गांधी ने, ट्विटर पर रोज़ पूछेंगे एक सवाल

मोदी ने जल संरक्षण, खेती और सौराष्ट्र के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त गिनवाई. क्षेत्र के मोरबी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हैंडपंप मुहैया कराने जैसी छोटी योजनाओं का श्रेय ले रही है जबकि भाजपा सरकार ने नर्मदा परियोजना जैसे बड़े काम कराए.

VIDEO: राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, कहा-'आपके परनाना ने नहीं बनवाया सोमनाथ मंदिर'


पाटीदार समुदाय के गढ़ में लोगों से भाजपा को वोट देने की जोरदार अपील करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी को 100 साल तक सत्ता से बाहर नहीं जाने देना है. गुजराती में अपने भाषण में मोदी ने कहा, ‘‘आज कुछ तथाकथित स्मार्ट लोग, कुछ नए अर्थशास्त्री उभरे हैं जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं.’’ राहुल की ‘गब्बर सिंह टैक्स’ वाली टिप्पणी पर मोदी ने कहा, ‘‘जिन्होंने जिंदगी भर लूटा ही है, वे तो सिर्फ डकैतों को ही याद करेंगे.’’ गौरतलब है कि मशहूर फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह नाम का एक किरदार था. (इनपुट भाषा से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi, Modi Pauses Speech, Navsari Rally, Azaan, Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com