विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ठीक 5 दिन बाद वोटिंग, पीएम मोदी दो दिन में करेंगे 7 रैली

प्रधानमंत्री आज दक्षिण गुजरात के भरूच और सौराष्ट्र के सुरेंद्र नगर और राजकोट में रैली करेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ठीक 5 दिन बाद वोटिंग, पीएम मोदी दो दिन में करेंगे 7 रैली
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017- पीएम मोदी करेंगे रैली (फाइल फोटो)
  • सौराष्ट्र और गुजरात में पहले चरण के दौरान 9 दिसंबर को वोटिंग होगी
  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर जा रहे
  • आज दक्षिण गुजरात के भरूच में रैली
नई दिल्ली: आज से ठीक 5 दिन बाद गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग होगी. उससे ठीक पहले हर पार्टी चुनाव प्रचार करने एक दूसरे पर हमले करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान वो सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में सात रैलियां करेंगें.

सौराष्ट्र और गुजरात में पहले चरण के दौरान 9 दिसंबर को वोटिंग होगी. प्रधानमंत्री आज दक्षिण गुजरात के भरूच और सौराष्ट्र के सुरेंद्र नगर और राजकोट में रैली करेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

गुजरात चुनाव: नवसारी में रैली के दौरान 'अजान' सुनकर PM मोदी ने दो मिनट तक रोका भाषण

शनिवार को गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार मंदिरों के दौरे पर तंज कसते हुए जेटली ने हमला बोला.

VIDEO : यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले पीएम, 'ये दुष्प्रचार का जवाब'
भाजपा के हिंदुत्व के प्रति झुकाव का संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि जब मूल (ओरिजनल) मौजूद है तो लोग प्रतिरूप (क्लोन) को भला क्यों तरजीह देंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Eleciton 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com