विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

रात में किशमिश के साथ भिगो दें ये दाल और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, फिर जो होगा वो आप कल्पना भी नहीं कर सकते

Soaked Raisins And Moong Dal: क्या आपको भी हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं, तो आज से ही खाली पेट खाना शुरू कर दें भीगी किशमिश और मूंग दाल.

रात में किशमिश के साथ भिगो दें ये दाल और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, फिर जो होगा वो आप कल्पना भी नहीं कर सकते
Soaked Raisins Benefits: भीगी किशमिश और मूंगदाल खाने के फायदे.

Soaked Raisins And Moong Dal: भीगी किशमिश का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि किशमिश के साथ मूंग की दाल को भिगोकर खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि भीगी किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. वहीं मूंग दाल की बात करें तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी6, और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर इन दोनों चीजों को भिगोकर खाते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

भीगी किशमिश और मूंग दाल के फायदे- (Bheegi Kismish Moong Dal Khane Ke Fayde)

1. कोलेस्ट्रॉल-

भीगी मूंग दाल और किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- इन 6 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये बीज, फायदे जान आज से ही लगेंगे खाने

Latest and Breaking News on NDTV

2. मोटापा-

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट भीगी किशमिश के साथ मूंग दाल का सेवन कर लें. इसमें मौजूद गुण भूख को कंट्रोल करने अधिक खाने से बचाने और वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

3. पाचन-

भीगी किशमिश और मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मददगार है.

4. खून की कमी-

जिन लोगों में खून की कमी की समस्या है उनके लिए भीगी किशमिश और मूंग दाल का सेवन वरदान से कम नहीं है. क्योंकि इनमें आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो एनीमिया की समस्या को दूर करने में मददगार हैं.

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Soaked Raisins And Moong Dal Together, Bheegi Kismish Moong Dal Khane Ke Fayde, What Will Happen If I Eat Soaked Raisins Daily, When You Eat Soaked Moong Dal Every Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com