विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2025

अपच, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या के लिए रामबाण हैं ये हरी पत्तियां, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

Mint Leaves Benefits: अगर आपको भी अक्सर कब्ज, अपच और ब्लोटिंग की शिकायत रहती है तो आपको अपनी डाइट में इन हरी पत्तियों को शामिल करना चाहिए.

अपच, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या के लिए रामबाण हैं ये हरी पत्तियां, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका
पेट के लिए बेहद फायदेमंद है पुदीने की पत्तियां.

Mint Leaves Benefits: मानसून गर्मी से राहत तो देता है लेकिन इसी के साथ ये मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है. दरअसल बारिश के मौसम में नमी की वजह से कई तरह के वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. जिसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है. जिसकी वजह से अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी हरी पत्तियों के बारे में बताएंगे जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकती हैं. हम बात कर रहे हैं पुदीने की. इसमें पाए जाने वाले तत्व आपकी पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. तो चलिए जानते हैं इसको अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय का सेवन

पुदीने के पत्ते के फायदे 

आपको बता दें कि पुदीने में मेथॉल पाया जाता है जो पेट की मॉसपेशियों को शांत करता है. जिससे गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. इसके साथ ही ये पत्तियां विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करती है.

कैसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन 

पुदीने को आप अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं. आप इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं. इसकी चटनी दाल-चावल, पराठे या फिर कैसे स्नैक्स के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. 

इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप एक गिलास पानी को पतीले में डालकर गर्म करें और इसमें पुदीने की कुछ पत्तियों को डालकक उबालें. अब इसे छानकर गिलास में निकालें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और इसका सेवन करें. 

इसके अलावा आप छाछ में पुदीने की पत्तियों को मिलाकर इसका रायता बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. 

History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास|Swaad Ka Safar

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mint Leaves Benefits, Pudine Ke Pattiya Khane Ke Fayde, What Happens When You Eat Mint Leaves Empty Stomach, Khali Pet Pudine Ka Patiya Khane Se Kya Hoga, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com