विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2025

40 की उम्र में 25 का है दिखना, तो इन 7 चीजों को डाइट में करें शामिल

Anti Aging Food: क्या आप भी उम्र से पहले ही नजर आने लगे हैं बूढ़े, तो आज से ही डाइट में शामिल कर लें ये चीजें.

40 की उम्र में 25 का है दिखना, तो इन 7 चीजों को डाइट में करें शामिल
Anti Aging Food: जवां दिखने के लिए क्या खाएं.

Foods For Skin In Hindi: सुंदर दिखना भला किसे पसंद नहीं है. अगर आप भी जवां दिखाना चाहते हैं यानि की 40 की उम्र में 25 की दिखना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं. हेल्दी और पोषण से भरपूर चीजें ना सिर्फ हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हैं बल्कि, स्किन को भी कई समस्याओं से बचा सकती हैं. जी हां जैसे हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फूड्स की जरूरत होती है ठीक उसी प्रकार स्किन को हेल्दी और जवां रखने के लिए पोषण से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जाने हैं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप इन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाएं- (Skin Ko Glowing Banane Ke Liye Kya Khaye)

1. फल-

ताजे फल जैसे बेरी, संतरा जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हैं. अगर आप लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं, तो इन फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए वरदान है काली मूसली का सेवन, बस ऐसे करें डाइट में शामिल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

2. सब्जियां-

पालक और गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इनका सेवन करने से स्किन को हेल्दी और जवां रखने में मदद मिल सकती है. हरी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व शरीर और स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. 

3. नट्स और सीड्स- 

बादाम, अखरोट और चिया बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होते हैं, जो त्वचा को नमी और लचीलापन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

4. पानी- 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. क्योंकि पानी की कमी से शरीर ही नहीं स्किन को भी कई नुकसान हो सकते हैं. पानी त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखने में मददगार है. 

5. सूप-

सब्जियों और प्रोटीन से भरपूर सूप स्किन को पोषण देते हैं और वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

6. दही- 

प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पाचन को सुधारने और स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है. रोजाना एक कटोरी दही के सेवन से स्किन और शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.  

7. ग्रीन टी- 

ग्रीन टी और हर्बल टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और स्किन के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं. अगर आप रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करते हैं तो स्किन को कई समस्याओं से बचा सकते हैं.

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Foods Should Women Eat In Age Of 40, Jawan Dikhne Ke Liye Kya Khaye, What Food To Eat Look Younger, Food For Glowing Skin, These 7 Foods Good For Skin, Skin Care Tips, Anti Aging Food, 40 Ki Umar Mein Jawan Dikhne Ke Liye Kya Khaye, Glowing Skin Foods, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com