Anjeer Water Benefits: अंजीर को सुपरफूड कहा जाता है और इसकी वजह है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और इसके औषधीय गुण जो इसके सेवन को सेहत के लिए बेहद लाभदायी बनाते हैं. इसका सेवन शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है. अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. सुबह खाली पेट अंजीर के पानी का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से आपको राहत दिला सकता है. खासकर तीन लोगों के लिए इसका सेवन अमृत के समान हो सकता है. आइए जानते हैं किन 3 लोगों को अंजीर के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए.
इन 3 लोगों को सुबह उठते ही पीना चाहिए अंजीर का पानी (These 3 People Must Drink Anjeer Water Emoty Stomach)
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 कली कच्चा लहसुन, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब्ज
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है और पेट सही से साफ नहीं हो पाता है उनके लिए अंजीर के पानी का सेवन किसी दवा से कम नहीं है. अंजीर के पानी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन आंतों की सफाई करके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है.
वीकनेस
जिन महिलाओं और पुरुषों को कमजोरी, थकान और स्ट्रेस की समस्या रहती है, उनके लिए भी अंजीर के पानी का सेवन बेहद लाभदायी साबित हो सकता है. अंजीर के पानी में आयरन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने में मदद करने के साथ ही खून की कमी को दूर करने में भी लाभदायी होता है.
हाई कोलेस्ट्रॉल
अंजीर में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, ऐसे में अंजीर के पानी का सेवन सेवन बीपी के मरीजों और जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. यह बीपी को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है.
कैसे बनाएं अंजीर का पानी ( How to Make Anjeer Water)
- अंजीर का पानी बनाने के लिए 2-3 सूखे अंजीर को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें.
- सुबह इस पानी को पी लें और अंजीर को चबाकर खा लें.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास|Swaad Ka Safar
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं