विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2021

Soaked Walnut For Health: डायबिटीज, कब्ज और मोटापा समेत भीगे अखरोट खाने के पांच फायदे

Soaked Walnut Eating Benefits: भीगे हुए अखरोट खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अखरोट को दिमाग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. भीगे अखरोट के सेवन से कब्ज कि समस्या को दूर किया जा सकता है.

Soaked Walnut For Health: डायबिटीज, कब्ज और मोटापा समेत भीगे अखरोट खाने के पांच फायदे
Soaked Walnut Benefits: भीगे अखरोट को आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं.
  • अखरोट प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.
  • अखरोट खाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है.

Soaked Walnut Eating Benefits:  भीगे हुए अखरोट खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अखरोट को दिमाग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. भीगे अखरोट के सेवन से कब्ज कि समस्या को दूर किया जा सकता है. भीगे अखरोट को आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं. बादाम और अखरोट दो ऐसे ड्राई फ्रूट हैं जिनको मेमोरी बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा खाया जाता है. आपको बता दें कि अखरोट में प्रोटीन, वसा, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और जिंक भी पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

भीगे अखरोट खाने के फायदेः (Bheege Akhrot Khane Ke Fayde)

1. मोटापाः

बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में भीगे अखरोट को शामिल करें. भीगे अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलोरी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती हैं. 

fl2ggrmc

बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में भीगे अखरोट को शामिल करें.  

2. डायबिटीजः

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है भीगे अखरोट का सेवन. रोजाना भीगे अखरोट के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.

3. कब्जः

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भीगे अखरोट आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. अखरोट में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. भीगे हुए अखरोट खाने से कब्ज, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. 

4. स्ट्रेसः

अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है. वहीं इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

5. सूजनः

अखरोट में प्रोटीन, वसा, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की सूजन को दूर करने में मदद कर सकता है.

100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits Of Eating Sambar: सांभर कब्ज के साथ इम्यूनिटी में भी कमाल, जानें और भी कई फायदे
Potato Skin Chips: आलू के छिलकों को फेंके नहीं, सिर्फ 20 मिनट में बनाएं क्रिस्पी चिप्स
Kadha For Health: ये पांच काढ़े सर्दी-खांसी से बचाने में मददगार, जानें कैसे करें सेवन
Healthy Eating: मानसून में वजन कम करने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाएंगी ये 5 तरह रोटियां, जानें फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Walnut Benefits, Walnut And Heart Health, Walnut Benefits In Hindi, Soaked Walnut For Health, Soaked Walnut Benefits, Soaked Walnut For Bone Health, Soaked Walnut For Diabetes, Soaked Walnut For Heart, Soaked Walnut Health Benefits Hindi, Soaked Walnut For Skin, Soaked Walnut For Immunity, Soaked Walnut Weight, Soaked Walnut For Stress, Bheege Akhrot Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com