आज क्या बनाऊं: नवरात्रों का समापन का समय नजदीक आ गया है. अष्टमी और नवमी में कन्या पूजन के बाद लोग व्रत का पारण करेंगे. बता दें कि कई लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं वहीं कुछ लोग पहला और अष्टमी का व्रत रखते हैं. व्रत में फलाहार में साबुदाने और आलू से बनी खिचड़ी का सेवन कई लोग करते हैं. वहीं कई लोग मीठा साबुदाना और कुछ लोग पकौड़े बनाते हैं. लेकिन ये सब तो आप पहले भी खा चुके होंगे. आज हम आपको साबुदाने से बनी एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जिसको पहले शायद ही आपने कभी खाया हो. हम बात कर रहे हैं साबूदाने के डोसे की.
व्रत में खाने के लिए साबूदाने का डोसा बिल्कुल परफेक्ट है. ये आपके डोसा खाने की क्रेविंग को कम भी करता है. अगर आप भी व्रत के लिए कुछ अलग और यूनिक तलाश रहे हैं तो ये रेसिपी आपके लिए है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
साबूदाना डोसा रेसिपी ( Sabudana Dosa Recipe)
साबूदाना डोसा बनाने के लिए सामग्री ( Sabudana Dosa Ingredients)
- 1/2 कप साबूदाना
- 1/2 कप सामक चावल
- 1 उबले आलू
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक
- 2 बड़े चम्मच दही
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- जरूरत के अनुसार पानी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
- पकाने के लिए देसी घी
साबूदाना डोसा बनाने की रेसिपी (Sabudana Dosa Recipe)
- फलाहारी डोसा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को एक पैन में दो मिनिट तक सूखा भून लीजिए.
- इसके बाद उस पैन में सामक के चावल को भी डालकर एक मिनट तक भून लीजिए.
- अब दोनों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद इसमें उबले हुए आलू, दही, सेंधा नमक और पानी डालकर बारीक पीस लें और पेस्ट को एक बाउल में निकाल लीजिए.
- अब तैयार डोसा बैटर को ढककर रेस्ट के लिए 10-20 मिनिट के लिए रख दें.
- इसके बाद इसमें जीरा, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक और ताजा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे.
- अब डोसा पैन को गर्म करें और उस पर घी लगाकर ग्रीस कर लें और डोसा बैटर डालें.
- इसे घी के साथ भूरा होने तक पकाएं और अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमागरम खाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं