- मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.
- मां ब्रह्मचारिणी को हलवे का भोग लगा सकते हैं.
- सिंघाडे़ के आटे से बने हलवे को व्रत में भी खाया जा सकता है.
Navratri Maa Brahmcharini Puja: आज है नवरात्रि का दूसरा दिन. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां दुर्गा की नव शक्तियों के दूसरे स्वरूप को माता ब्रह्मचारिणी कहा जाता है. ब्रह्मचारिणी का अर्थ, ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण से है, यानी ये देवी तप का आचरण करने वाली हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता ने कठोर तप किया था. जिस कारण इनका नाम तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी पड़ा. मां का यह रूप काफी शांत और मोहक है. माना जाता है कि जो भक्त मां के इस रूप की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. मां ब्रह्मचारिणी स्वेत वस्त्र पहने दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बांए हाथ में कमण्डल लिए हुए सुशोभित है. मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को कमल का फूल काफी प्रिय है. इसलिए भक्त उन्हें पूजा में कमल का फूल अर्पित करते हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग तरह से पूजा की जाती है, और माता के हर रूप को अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है. माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बनी चीजें काफी प्रिय हैं भक्त उन्हें शक्कर से बनी चीजों का भोग लगते हैं.
सिंघाड़े के आटे का हलवा:
आज है नवरात्रि का दूसरा दिन. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग तरह से पूजा की जाती है, और माता के हर रूप को अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है. माना जाता है कि जो भक्त मां के इस रूप की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. आप मां ब्रह्मचारिणी को भोग में शक्कर से बने हलवे का भोग लगा सकते हैं. सिंघाड़े के आटे से बना हलवा व्रत में भी खाया जा सकता है. सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं, बस आपको सिंघाड़े का आटा घी, शक्कर, इलायची पाउडर और बादाम की जरूरत होती है. इसे आप आसानी से कम समय में बना सकते हैं.

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है.
सामग्रीः
- सिंघाड़े का आटा
- घी
- शक्कर
- इलायची पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स
विधिः
- सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें इसमें आटा डालकर मीडियम आंच पर लगातर चलाते हुए भूनें.
- वहीं दूसरी तरफ एक पैन में पानी और चीनी को मीडियम आंच पर रख दें.
- आटे को भूनने के बाद तैयार चीनी वाला पानी डालें.
- फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं, लेकिन ध्यान रहे इसे चलाते रहें.
- हलवा पकने के बाद गैस बंद कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें.
माता ब्रह्मचारिणी के मंत्रः (Maa Brahmcharini Mantra)
या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः..
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Navratri 2021: नवरात्रि व्रत में ट्राई करें ये पांच व्रत फ्रेंडली रेसिपी
Lunch Ideas For Kids: बच्चों के स्कूल लंच के लिए बेस्ट हैं ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज
Vrat-Friendly Samosa: नवरात्रि व्रत में बनाएं टेस्टी व्रत फ्रेंडली समोसे
Vegan Recipes: मोटापा कम करने में मददगार हैं ये वीगन रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं