
Navratri 9 Days 9 Color And 9 Bhog: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद महत्व है. नवरात्रि के 9 दिनों को बेहद ही पावन और पवित्र माना जाता है. इन नौ दिनों माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है. असल में नवरात्रि उन कुछ त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे भारत में समान भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है. आज से शरद नवरात्रि शुरू हो गई है. त्योहार के नौ दिनों के दौरान बहुत से लोग उपवास रखते हैं या सात्विक भोजन करते हैं. हर दिन को एक खास रंग दिया गया है जो देवी दुर्गा के एक रूप से जुड़ा होता है. इसलिए जो लोग नवरात्रि का पालन करते हैं, वे हर दिन के हिसाब से उसी रंग के कपड़े और भोजन तैयार करते हैं और देवी दुर्गा को उसका भोग भी लगाते हैं. अगर आप इस नवरात्रि में इस चीज को फॉलो करना चाहते हैं, तो हमने आपको कवर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं हर दिन के कलर और भोग.
यहां जानें माता के किस रूप को कौन सा भोग लगाते हैं- 9 Days And 9 Bhog Offer Goddess Durga)
1. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस मां को घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाने का विधान है.
2. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. नवरात्रि के दूसरे दिन चीनी या मिश्री का भोग लगाने का विधान है.
3. शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. तीसरे दिन मां को दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.
4. शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है. मां की पूजा करने के बाद उन्हें मालपुआ का भोग लगा सकते हैं.
5. शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है. मां को केले का भोग लगा सकते हैं.
6. शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. मां को शहद से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं.
7. शारदीय नवरात्रि के सातंवे दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं.
8. आंठवे दिन महागौरी की पूजा की जाती है. माता को नारियल से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं.
9. शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाया जाता है.
यहां हैं नवरात्रि के 9 दिन के कलर और भोग- Here Is The Navratri 9 Forms, Color And 9 Bhog)
दिन-(Day) | रंग-(Color) | भोग-(Bhog) | स्वरूप-(forms) |
---|---|---|---|
पहला दिन | सफेद | खीर | मां शैलपुत्री |
दूसरा दिन | लाल | शक्कर से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. | मां ब्रह्मचारिणी |
तीसरा दिन | नीला | दूध से बनी चीजों का भोग | मां चंद्रघंटा |
चौथा दिन | पीला | मालपुआ | मां कुष्मांडा |
पांचवा दिन | हरा | कच्चे केले की बर्फी | मां स्कंदमाता |
छठवां दिन | भूरा | शहद से बनी खीर | मां कात्यायनी |
सातवां दिन | नारंगी | गुड़ से बना हलवा | मां कालरात्रि |
आठवां दिन | पीकाॅक ग्रीन | नारियल | माता महागौरी |
नौवां दिन | गुलाबी | हलवा-पूरी और चना | माता सिद्धिदात्री |
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं