विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2025

नवरात्रि के 9 दिन नौ रंग और 9 भोग, जानें माता रानी के नौ स्वरूपों को किस दिन कौन से रंग का लगता है भोग

Navratri 9 Days Nine Color 9 Bhog: नवरात्रि के पर्व को देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है. इन नौ दिनों माता के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और उन्हें नौ दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है.

नवरात्रि के 9 दिन नौ रंग और 9 भोग, जानें माता रानी के नौ स्वरूपों को किस दिन कौन से रंग का लगता है भोग
Navratri 9 Days Nine Bhog: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद महत्व है.

Navratri 9 Days 9 Color And 9 Bhog: नवरात्रि के 9 दिनों को बेहद ही पावन और पवित्र माना जाता है. हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद महत्व है. इन नौ दिनों माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है. नौ दिनों के दौरान बहुत से लोग उपवास रखते हैं या सात्विक भोजन करते हैं. हर दिन को एक खास  रंग दिया गया है जो देवी दुर्गा के एक रूप से जुड़ा होता है. इसलिए जो लोग नवरात्रि का पालन करते हैं. वे हर दिन के हिसाब से उसी रंग के कपड़े और भोजन तैयार करते हैं और देवी दुर्गा को उसका भोग भी लगाते हैं. अगर आप इस नवरात्रि में इस चीज को फॉलो करना चाहते हैं, तो हमने आपको कवर किया है. 

यहां हैं नवरात्रि के 9 दिन के कलर और भोग- Here Is The Navratri 9 Forms, Color And 9 Bhog)

दिन-(Day)

रंग-(Color)भोग-(Bhog)स्वरूप-(forms)

पहला दिन    

सफेदखीरमां शैलपुत्री
दूसरा दिन    
 
लालशक्कर से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.मां ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन    
 
नीलादूध से बनी चीजों का भोगमां चंद्रघंटा 
चौथा दिन    
 
पीलामालपुआमां कुष्मांडा
पांचवा दिन
 
हराकच्चे केले की बर्फीमां स्कंदमाता
छठवां दिन
 
भूराशहद से बनी खीरमां कात्यायनी 
सातवां दिन    
 
नारंगीगुड़ से बना हलवामां कालरात्रि
आठवां दिन    
 
पीकाॅक ग्रीननारियलमाता महागौरी 
नौवां दिन
 
गुलाबीहलवा-पूरी और चनामाता सिद्धिदात्री


यहां जानें माता के किस रूप को कौन सा भोग लगाते हैं- 9 Days And 9 Bhog Offer Goddess Durga)

Latest and Breaking News on NDTV

1. मां शैलपुत्री-

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस मां को घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाने का विधान है.

2. मां ब्रह्मचारिणी-

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. नवरात्रि के दूसरे दिन चीनी या मिश्री का भोग लगाने का विधान है. 

3. मां चंद्रघंटा-

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. तीसरे दिन मां को दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. 

4. मां कुष्मांडा-

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है. मां की पूजा करने के बाद उन्हें मालपुआ का भोग लगा सकते हैं. 

5. मां स्कंदमाता-

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है. मां को केले का भोग लगा सकते हैं. 

6. मां कात्यायनी-

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. मां को शहद से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

7. मां कालरात्रि -

नवरात्रि के सातंवे दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

8. महागौरी-

आंठवे दिन महागौरी की पूजा की जाती है. माता को नारियल से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

9.  माता सिद्धिदात्री-

नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाया जाता है. 

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chaitra Navratri 2025, Chaitra Navratri 9 Days, Nine Color 9 Bhog, Navratri 9 Days Nine Color, Navratri 9 Days Nine Bhog, 9 Types Of Food And Color Of Goddess Durga, Lifestyle, Navratri 9 Days Nine Color 9 Bhog, Nine Forms Of Goddess Durga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com