- नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व नवदुर्गा को समर्पित है.
- नवरात्रि का पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है.
- देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे पर्व को हर कोई अपने तरीके से मनाता है.
जैसाकि हम सभी जानते हैं कि पूरे भारत में इन दिनों नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे पर्व को हर कोई अपने तरीके से मनाता है. नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व नवदुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि का पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. भगवान स्कंद कुमार (कार्तिकेय) की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है. स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं जिसमें से दो हाथों में कमल और एक हाथ में कमंडल और घंटी है. इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है, क्योंकि इनकी गोद में कार्तिकेय बैठे हुए हैं.
स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं
नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता को फल खासतौर पर केले का भोग लगाते हैं. माता को पीला रंग काफी प्रिय है, इसलिए भक्त इस दिन पीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं. आप चाहे तो केसर डालकर भोग के लिए खीर तैयार कर सकते है. इसके अलावा आप हमारी स्पेशल पपाया हलवा रेसिपी भी देख सकते हैं. वहीं जिन लोगों का उपवास है वे हमारी इन खास रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
वजन घटाने के लिए घर पर किस तरह बनाएं High Protein मूंग दाल चाट- Recipe Inside
व्रत में बनाएं यह कुछ स्वादिष्ट पकवान:
व्रत वाले पनीर रोल्स
पनीर एक ऐसा लाजवाब व्यंजन है जिसका इस्तेमाल करके न सिर्फ सब्जी बनाई जा सकती है बल्कि बेहतरीन स्नैक भी तैयार किए जा सकते हैं. पनीर की बेस्ट बात यह है कि आप इसे व्रत के दौरान भी खा सकते हैं. आप व्रत वाले पनीर रोल्स को आप नवरात्रि में भी बनाकर खा सकते हैं जिन्हें बनाना बहुत ही आसान है.
कबाब-ए-केला
यह व्रत स्पेशल कबाब की रेसिपी बहुत ही बेहतरीन है जिसे केले से तैयार किया गया है. केले से बनने वाले यह कबाब बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, आप चाहे तो इस बार नवरात्रि में इन्हें ट्राई कर सकते हैं.
खीरे का रायता
खीरा एक हाइड्रेटिड सब्जी है जिसे गर्मी में खूब खाया जाता है. दही और खीरा लो कैलोरी होने के साथ काफी हाइड्रेटिंग है, इन दोनों का कॉम्बिनेशन काफी बेस्ट होता है. इस स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर रायते को बनाना काफी आसान है. नवरात्रि के दौरान रायता बनाते वक्त इसमें सेंधा नमक डाला जाता है.
नवरात्रि के व्रत में अब तक आपने आलू की सब्जी के साथ कुट्टू की पूरी या रोटी ही खाई होगी. लेकिन आज हम आपको मूली थेपला की रेसिपी भी बताने जा रहे हैं जिसे आप आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं. मूली थेपला बनाने के लिए मूली और सिंघाड़े के आटे, सावत के चावल और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया गया है.
क्या है अष्टमी का महत्व, दुर्गा अष्टमी पर किन चीजों का लगता है भोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं