विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2025

शरीर में हो गई है Vitamin B12 की कमी तो कर लें इन हरी पत्तियों का सेवन, फिर कभी नहीं होगी कमी

Vitamin B12 Deficiency: बॉडी में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए मीट, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया जाता है, लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप मोरिंगा की पत्तियों का सेवन भी कर सकते हैं.  

शरीर में हो गई है Vitamin B12 की कमी तो कर लें इन हरी पत्तियों का सेवन, फिर कभी नहीं होगी कमी
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद करेंगी मोरिंगा की पत्तियां.

Moringa Leaves for Vitamin B12: विटामिन बी12 की कमी हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. यह हमारे शरीर में ब्लड और डीएनए के निर्माण में मदद करता है. जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो  हमारे शरीर में थकान, कमजोरी, सिरदर्द, मूड स्विंग्स, डिप्रेशन, हाथ और पैर में झुनझुनाहट और सुन्नता जैसी समस्या हो सकती है. बता दें कि यह विटामिन हमारे शरीर में खुद से नहीं बनता है इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें बाहरी सोर्स की मदद लेनी पड़ती है. 

बॉडी में इस विटामिन ( Vitamin B12 Deficiency) की कमी को पूरा करने के लिए मीट, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया जाता है, लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप मोरिंगा की पत्तियों का सेवन भी कर सकते हैं.  इस पत्तियों का सेवन विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में फायदेमंद साबित हो सकता है. 

विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए मोरिंगा पत्तियों का सेवन ( Moringa Leaves For Vitamin B12)

पुरूषों के लिए औषधी है ये कांटेदार पौधा, स्पर्म काउंट बढ़ाने से लेकर इन समस्याओं में फायदेमंद

मोरिंगा जिसे कई लोग सहजन के नाम से भी जानते हैं. बता दें कि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो औषधीय तौर पर कई बीमारियों का इलाज करने में फायदेमंद साबित हो सकता है. यह कई बीमारियों का इलाज करने में मदद कर सकता है. मोरिंगा की पत्तियों का सेवन ना सिर्फ आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि यह स्किन, बालों और नाखूनों को भी हेल्दी रखती है. इसके साथ ही ये इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में भी मदद करता है.

मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन सी, ए, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है. अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो इसका सेवन सप्लीमेंट के तौर पर कर सकते हैं. 

कैसे करें सेवन 

आप मोरिंगा की पत्तियों के जूस का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसकी पत्तियों की सब्जी बना कर भी खा सकते हैं. या फिर अपने सलाद में, सूप या फिर सैंडविच में मिलाकर भी खा सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12 Ki Kami Ko Pura Karne Ke Gharelu Upay, Vitamin B12 Deficiency Home Remedies, Moringa Leaves For Vitamin B12, Home Remedies To Get Riid Of Vitamin B12 Ki Kami, Shajan Leaves For Vitamin B12, Vitamin B12 Ki Kami Kaise Puri Kare, Vitamin B 12 Ko Naturally Kaise Badhaye, Vitamin B12 Ka Natural Ilaj Methods, Vitamin B12 Deficiency, Moong Dal Ka Pni Pine Ke Fayde, Moong Dal Water For Vitamin B 12, Lifestyle, Vitamin B 12 Ki Kami Pura Karne Ke Liye Kya Khaye, Vitamin B 12 Deficiency Cause, Cause Of Vitamin B 12, Veg Foods Which Full Of Vitamin B 12, Moong Dal Ka Pani Pine Ke Fayde, Vitamin B 12 Ki Kami Puri Karne Ke Liye Kya Khaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com