- मकर संक्रांति को कई जगह पर खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है.
- मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा.
- मकर संक्रांति पर बनाएं इलाहाबाद की स्पेशल तहरी.
Makar Sankranti 2023 Recipe: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति पर्व को बेहद ही खास माना जाता है. मकर संक्रांति को कई जगह पर खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है. आमतौर पर हर साल लोहड़ी 13 जनवरी और मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाता है. लेकिन इस बार ग्रहों में फेरबदल के चलते लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी और मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा. लोहड़ी (Lohri 2023) पंजाबियों के सबसे बड़े त्यौहार में से एक है. इस दिन को नई फसल आने की खुशी में भी मनाया जाता है. अगर आप भी मकर संक्रांति पर कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही आसान रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप आसानी से बना सकते हैं. रेसिपी नीचे देखें-
इलाहाबाद की स्पेशल तहरी रेसिपीः Allahabad Ki Special Tehri Recipe:
सामग्री-
- 2 टी स्पून सरसों का तेल
- 2 आलू
- 2 तेज पत्ता
- 1 दालचीनी स्टीक
- 4 काली मिर्च
- 4 लौंग
- 2 काली इलायची
- 5 हरी इलायची
- 1 कटा प्याज
- 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 2 हरी मिर्च,
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून हींग का पानी
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1 गाजर
- 1 कप गोभी
- 2 टी स्पून बींस
- टी स्पून मटर
- 2 टी स्पून दही
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 1 कप चावल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Pongal 2023 Date: कब है पोंगल का पर्व? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और रेसिपी
कैसे बनाएं इलाहाबाद की स्पेशल तहरी- How To Make Allahabad Ki Tehri:
- एक फ्राई पैन लें इसमें कटे आलू को फ्राई करें
- एक भारी तले वाले पैन में, सरसों के तेल को गरम करें और तेज पत्ते, दालचीनी की स्टीक, काली मिर्च, लौंग, काली इलायची, हरी इलायची, डालकर मिलाएं,
- इसके बाद कटे हुए प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
- पिसा हुआ जीरा और धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग का पानी डालें और नमक डालकर मिला लें.
- फिर मसाला बेस में, कटी हुई गाजर, फूल गोभी, हरी बीन्स और मटर, आलू, दही डालकर मिला लें.
- फिर धनिया पत्ती और चावल डालकर अच्छे से मिला लें, इसके बाद पानी डालकर सीटी कराएं.
- तहरी बनकर तैयार है गर्मा गर्म सर्व करें.
यहां देखें पूरा रेसिपी वीडियोः
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं