- इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है.
- इस दिन भोलेबाबा को केसर की खीर का भोग लगा सकते हैं.
- केसर की खीर को आसानी से बना सकते हैं.
Mahashivratri 2023 Date: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इसे मनाया जाता है. इस दिन विधि-विधान से भोलेनाथ (Bhole baba) की पूजा-अर्चना की जाती है. कई लोगों के मन में इस बार महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर कंफ्यूजन है कि 18 या 19 फरवरी किस दिन इस पर्व को मनाया जाएगा. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.
आपको बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल चतुर्दशी 18 फरवरी को रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है, जो 19 फरवरी शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को ही मनाया जाएगा. इस दिन भोले बाबा (Bhole Shankar) को प्रसन्न करने के लिए गौरी पुत्र गणेश (Bhagwan Ganesh) और माता पार्वती (Maa Parvati) के साथ शिवजी (Shiv Shankar) की पूजा की जाती है. और पूजा में उनके पसंदीदा भोग लगाए जाते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
महाशिवरात्रि 2023 भोग रेसिपी- Mahashivratri 2023 Bhog Recipe:
इस दिन भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) को कई तरह के व्यंजन का भोग लगाया जाता है. आप इन्हें केसर की खीर का भोग लगा सकते हैं. भोग लगाने के बाद इसे सबमें प्रसाद के रूप में बांटे. केसर खीर की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Mahashivratri 2023: इस दिन भगवान भोलेनाथ को कई तरह के व्यंजन का भोग लगाया जाता है.
महाशिवरात्रि का महत्व- Importance Of Mahashivratri
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती (Shiv Parvati Vivah) का विवाह हुआ था. शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामना पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. माना जाता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है.
Raw Foods: इन फूड्स को कच्चा खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, यहां देखें लिस्ट
महाशिवरात्रि 2023 मुहूर्त- MahaShivratri 2023 Muhurat:
महाशिवरात्रि का चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट से.
महाशिवरात्रि का चतुर्दशी तिथि का समापन- 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट तक.
महाशिवरात्रि 2023 पूजा विधि- MahaShivratri 2023 Puja Vidhi
महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहन कर भगवान भोलेनाथ का स्मरण कर व्रत की शुरूआत करनी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन शिवजी को पंचामृत से स्नान करना चाहिए. दीपक जलाकर चंदन का तिलक लगाएं. बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, मिष्ठान चढ़ाएं.
Millet Benefits: एक नहीं, अनेक फायदों से भरा है बाजरा, यहां जानें इसे खाने का सही समय
इस मंत्र से करें शिवजी की पूजा- Mahashivratri 2023 Mantra
ॐ नमो भगवते रूद्राय,
ॐ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Happy Mahashivratri 2023
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं