- कपिल और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को होगी.
- दोनों ने शादी के कार्ड बांट दिए हैं.
- शादी पंजाब के जालंधर में की जाएगी.
भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. इस साल बॉलीवुड के दो कलाकारों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone - Ranveer Singh) के विवाह के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra - Nick Jonas) ने भी हाल ही में विवाह रचाया है. इन दो हाईप्रोफाइल शादियों के बाद अब एंटरटेनमेंट जगत के चाहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर है. कॉमेडी पसंद करने वालों के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जल्दी ही अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी (Kapil Sharma And Ginni Chatrath's Wedding) 12 दिसंबर को तय की गई है. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. गिन्नी चतरथ के परिवार में रस्में शुरू हो चुकी हैं. इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर नजर आने लगी हैं. हाल ही में गिन्नी के घर रखे गए अखंड पाठ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आईं. इन तस्वीरों में सिर्फ परिवार के लोग नजर आ रहे हैं.
वजन कम करने में होगा फायदा, अगर डाइट में शामिल करेंगे हलीम के बीज
सर्जरी से पहले खाने में शामिल करें मछली का तेल, होगा ये फायदा...!
अब जो बात चर्चा का विषय बनी हुई है वह है दोनों की शादी का कार्ड. जी हां, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी का कार्ड बेहद मीठा है. इस कार्ड को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शर्मा जी काफी फूडी किस्म के हैं... यह लग्जूरियस दिखने वाला निमंत्रण पत्र में भारतीय मिठाई, चक्की नट्स और ड्राई फ्रूट्स हैं. इस निमंत्रण पत्र को देखकर लगता है कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दोनों को ही मीठा पसंद है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों से दूर रखता है क्रैनबेरी जूस
Methi Ka Ladoo For Diabetes: सर्दियों की यह मिठाई करेगी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, जानें कैसे...
एक नजर कपिल और गिन्नी की शादी के निमंत्रण पत्र पर- Kapil Sharma and Ginni Chatrath's uber sweet wedding invitation:
सावधान! ये 5 प्रोटीन से भरपूर आहार बढ़ा सकते हैं वजन
Diabetes: 4 मसाले जो करेंगे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
ये मिठाईयां किसी के भी मुंह में पानी ला देने के लिए काफी हैं. भारत में यह रिवाज है कि विवाह के लिए निमंत्रण देते समय साथ में कुछ मीठा खिलाया जाता है. आजकल बहुत से लोग इस तरह के कार्ड डिजाइन करवाते हैं जिनमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स शामिल होते हैं. खबरें हैं कि कपिल शर्मा की शादी के कार्ड में जालंधर की मशहूर मिठाई की दुकान 'लवली स्वीट्स' को चुना है. जालंधर की यह दुकान 60 साल पुरानी है. शादी के मौके पर लवली स्वीट्स, पंजाब फॉर स्वीट्स और लवली इमेजिनेशन को शादी का आमंत्रण पत्र डिजाइन करने और मिठाइयों के लिए चुना है. खबरें हैं कि शादी की सारी रस्में जालंधर में होनी हैं और उसके बाद रिसेप्शन मुंबई में होगा.
और खबरों के लिए क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं