Hrithik Roshan Fitness Mantra: बॉलीवुड स्टार का हर कोई दीवाना है. लोग इन स्टार के पहनावे से लेकर उनके लुक, फिटनेस के कायल होते हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये स्टार अपनी फिटनेस और टोंड बॉडी और सिक्स पैक के लिए भला क्या खाते हैं और कौन सी एक्सरसाइज करते हैं. हमें आश्चर्य भी होता है कि हमारे हीरो इतने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इतने फिट और मस्कुलर लुक में कैसे दिखते हैं. लोगों की इस उत्सुकता को देखते हुए स्टार आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फिटनेस और डाइट को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. ये स्टार आए दिन एक्सरसाइज की फोटो और वीडियो को साझा करते हैं. हाल ही में ग्रीक गॉड कहे जाने वाले बॉलीलुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं. ऋतिक फिलहाल फिल्म 'फाइटर' में अपनी भूमिका की तैयारी कर रहे हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने अपनी फिटनेस डायरी से एक तस्वीर साझा की. ऋतिक रोशन ने पोस्ट में लिखा है कि आहार, नींद और ध्यान तीन चीजें हैं जो उन्हें कठिन से कठिन दिनों में भी फिट रहने में मदद करती हैं.
इन 5 फूड कॉम्बिनेशन से तेजी से घटेगा वजन और बेली फैट हो जाएगी अंदर
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ऋतिक ने पोस्ट में लिखा, "जब डाइट और स्लीप स्कोर सही हो तो बहुत अच्छा लगता है." उन्होंने आगे खुलासा किया कि यह तस्वीर मौजूदा नहीं थी, बल्कि वास्तव में नवंबर 2022 की थी.
ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि खाना और सोना दो ऐसी चीजें हैं, जिन्हें लेकर हममें से ज्यादातर लोगों को संघर्ष करना पड़ता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों - एक स्वस्थ आहार और एक नियमित नींद चक्र - का पालन करने और बनाए रखने के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है. यह अजीब है कि कैसे भोजन और नींद - आसान लगने वाले ये चीजें जिसमें हम में से अधिकांश विफल हो जाते हैं. क्योंकि उन्हें एक शांत दिमाग और कंटेंट, अनुशासित दिनों की आवश्यकता होती है. जबकि प्रशिक्षण और जिम इतना सरल है, क्योंकि इसके लिए आक्रामकता की आवश्यकता होती है, जो किसी भी तरह शांत आनंद की तुलना में आसान है."
Street Foods Of India: भारत के 15 स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड, जिनका नाम लेते ही आ जाता है मुंह में पानी
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर ऋतिक रोशन क्या खाते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं. ऋतिक ने इससे पहले स्वादिष्ट नाश्ते की एक फोटो शेयर की थी, जिसे उनके बेटे हिरधान ने बनाया था. दोनों मक्खन लगे टोस्ट के साथ स्वादिष्ट तले हुए अंडे की प्लेट का आनंद ले रहे थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "माई गॉड! मैं आश्चर्यचकित हूं, मैं आपको बताता हूं! मुझे और अधिक बार खाना बनाना चाहिए. क्या प्रतिभा है! मैं अद्भुत हूं (सब बकवास है. लेकिन मैं छोटे आदमी पर भरोसा करना पसंद करता हूं) ही ही."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं