भारत एक ऐसा देश हैं जहां पर आपको एक जगह पर कई अलग-अलग प्रकार के व्यंजनो का समागम देखने को मिल जाता है. फिर वो साउथ का डोसा, इडली और सांभर हो या फिर नार्थ के चाट-बताशे या फिर मुंबई का फेमस वड़ा पाव और मिसल पाव. वैसे तो हम आपको अमूमन रेसिपी बता चुके हैं जिनके लिंक आपको नीचे मिल जाएंगे. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड मिसल पाव की रेसिपी. जिन लोगों को तीखा खाना पसंद होता है उनके लिए यह डिश एकदम परफेक्ट है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसको घर पर भी बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इस स्पाइसी डिश की रेसिपी.

मिसल पाव बनाने के लिए सामग्री ( Misal Pav Ingredients)
पेस्ट बनाने के लिएः
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
- 1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 कप टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
- 3/4 कप नारियल , कद्दूकस
- सॉस या ग्रेवी बनाने के लिएः
3 टेबल स्पून तेल
- तीखा पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पेस्ट
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा-धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून दालचीनी-लौंग पाउडर
- 3 कप पानी
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उसल बनाने के लिए
- 3 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
- 1/2 टी स्पून हींग
- 1 कप आलू (उबले हुए और कटे हुए)
- 1½ कप स्प्राउट (पानी में भीगी हुई)
- 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून दालचीनी-लौंग पाउडर
- एक नींबू का रस
- 3 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, गायब हो जाएंगी झुर्रियां, ग्लो करेगी स्किन
गार्निश के लिएः
- प्याज
- फरसाण (सूखा मिक्स हुआ)
- धनिया पत्ती
मिसल पाव रेसिपी (Misal pav Recipe)
- सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर भून लें.
- हल्का ब्राउन होने पर उसमें टमाटर और कद्दूकस किया हुआ नारियल मिक्स करें और कुछ देर भूनें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर पीस लें.
- अब इसकी ग्रेवी बनाएंगे इसके लिए पैन में तेल गर्म करें और उसमें पिसा हुआ पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए भूनें.
- अब इसमें नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा-धनिया पाउडर, लौंग - दालचीना पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसमें पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक पानी ना तेल न छूट जाए.
- जब मिक्सचर भन जाएं तो इसे एक कटोरे में निकाल कर अलग रख दें.
- अब उसल पाव बनाएंगे इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें उसमें अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट और हींग डालकर अच्छी तरह से भूनें.
- अब इसमें भीगी हुई स्प्राउट्स और आलू डालकर मिलाएं.
- अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, लौंग-दालचीनी पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
- अब इसमें पानी डालकर आठ से दस मिनट के लिए पकाएं.
- मिक्सचर के पक जाने के बाद इसे कटोरी में निकालकर साइड में रख दें.मिसल बनाने के लिए एक बाउल में सबसे पहले बनाया गया उसल डालें.
- अब इसके बाद इसमें बनाई हुई ग्रेवी, कटी हुई प्याज और फरसाण का मिक्सचर डालें.
- ऊपर से धनिया पत्ती डालकर पाव और नींबू के पीस के साथ सर्व करें.
कैसे बनाएं पिज्जा ब्रेड रोल रेसिपी | How To make Pizza Bread Roll, Easy Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं