Weight Gain Tips: आज के समय में जहां लोग वजन कम करने के लिए परेशान रहते हैं तो वहीं कई लोग ऐसे हैं जो अपने कम वजन को लेकर परेशान हैं. कई लोग ऐसे हैं जिनके अनुसार अगर वो खाना सूंघ भी लें तो उनको लग जाता है. वहीं कुछ लोग कितना भी खा लें उसका कोई असर उनकी सेहत पर नहीं दिखाई देता है. हद से ज्यादा वजन कम होने की वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है. लोग मजाक बनाते हैं. ऐसे में वेट गेन के लिए लोग फैटी चीजों का सेवन करने लगते हैं जो कि सही नही है. अनहेल्दी चीजों से वेट गेन का तरीका सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. इसलिए बेहतरी इसी में है कि आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाएं. अगर आप वेट गेन कर रहे हैं तो अपनी डाइट में दूध को (Milk For Weight Gain) जरूर शामिल करें. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन दूध के साथ करने से हेल्दी वेट गेन में मदद मिल सकती है.
वजन बढ़ाने के घरेलू नुस्खे (Weight Gain Home Remedies)
ये भी पढ़ें: 2 हफ्ते बालों में लगा लीजिए इनमें से कोई एक चीज, कमर तक लंबे होंगे बाल, कभी नहीं लगाना पडे़गा हेयर डाई
दूध और केला (Milk With Banana For Weight Gain)
वजन बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ केले का सेवन कर सकते हैं. केले में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में दूध के साथ इसका सेवन हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है. आप 2-3 केलों का शेक दूध के साथ बनाकर कर सकते हैं.
दूध और शहद (Honey Milk For Weight Gain)
वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ शहद का सेवन भी किया जा सकता है. इस ड्रिंक का सेवन करने से वेट गेन में मदद मिलती है. इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. ये तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है.
दूध और किशमिश (Milk Raisins For Weight Gain)
वेट गेन के लिए हर रोज दूध में किशमिश डालकर पिएं. इसमें कैलोरी अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जिससे तेजी से वजन बढ़ता है. इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में किशमिश भिगोकर रख दें. फिर अगले दिन दूध के साथ इसको खाएं.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं