- आलू टिक्की, भल्ला पापड़ी जैसे भारतीय स्नैक्स को "चाट" भी कहा जाता है.
- इस पोस्ट को 285 हजार से अधिक बार देखा गया.
- और इसे अब तक 3.2 हजार लाइक मिल चुके हैं.
Chat GPT Corner: चैट जीपीटी, या जनरेटिव प्री-ट्रेनर ट्रांसफॉर्मर, एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट है, जो वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. यह खुली एआई-विकसित तकनीक मशीन लर्निंग का एक रूप है जो नई जनरेशन को भाषा समझने में मदद करती है. हालांकि कई लोग सोशल मीडिया पर इस नई टेक्निक के दिलचस्प मीम्स शेयर कर रहे हैं. हाल ही में, इंडस्ट्रलिस्ट आनंद महिंद्रा ने भी "चैट जीपीटी" नाम के गोलगप्पे के स्टॉल की ऐसी ही एक तस्वीर साझा की.
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर इस अनोखे स्टॉल की फोटो शेयर की है. फोटो में हम एक गोलगप्पे का स्टॉल देख सकते हैं जिसका नाम "Chat GPT" है. उन्होंने अपने इनोवेटिव अप्रोच के लिए स्ट्रीट-फूड सेलर की सराहना की और लिखा, "यह फोटोशॉप्ड लगता है, लेकिन फिर भी यह चतुर है. हम जानते हैं कि कैसे 'भारतीयकरण' करना है और हम जो कुछ भी सामना करते हैं उसे डी-मिस्टीफाई करना है!" वर्डप्ले बिल्कुल जीनियस था क्योंकि आलू टिक्की, भल्ला पापड़ी जैसे भारतीय स्नैक्स को "चाट" भी कहा जाता है. यहां पोस्ट पर एक नज़र डालेंः
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
This looks photoshopped but it's clever, nonetheless. We know how to ‘Indianize' & de-mystify everything we encounter! pic.twitter.com/zg6HCKo1MN
— anand mahindra (@anandmahindra) February 6, 2023
साझा किए जाने के बाद से, पोस्ट को 285 हजार से अधिक बार देखा गया, 3.2 हजार लाइक और सैकड़ों कमेंट मिले. ट्विटर यूजर्स भारतीयों की क्रिएटिविटी से इंप्रेस हुए और कमेंट सेक्शन में ढेर सारे रिेक्शन दिए. "हा! हम निश्चित रूप से चीजों को अगले लेवल पर ले जाने के लिए एक आदत रखते हैं. यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि हम आगे क्या भारतीयकरण करते हैं," कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने लिखा.
Viral Video: महिला ने बनाया अंडे के साथ कैरमल पॉपकॉर्न, अजीब फूड कॉम्बिनेशन देख- इंटरनेट कन्फ्यूज्ड
एक अन्य कमेंट में लिखा है, "यह अद्भुत है, यह क्रिएटिव भारत है, यही भारत है." एक तीसरे कमेंट में लिखा था, "चैट गोलगप्पे पापड़ी टिक्की = चैट जीपीटी."
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "AI (आलू+इमली) द्वारा संचालित."
इससे पहले पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा था, 'वन चैट जीपीटी कॉम्बो प्लीज- चैट ऑफ गोलगप्पे एंड पोटैटो टिक्की.'
इस पोस्ट के बारे में आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट सेक्शन में अपने आइडिया हमारे साथ साझा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं