- फूल गोभी खाना हार्ट के लिए लाभदायक माना जाता है.
- फूल गोभी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है.
- गोभी में मौजूद फोलेट कोशिकाओं के बढ़ने में मदद करता है.
Health Benefits Of Gobhi: फूल गोभी की सब्जी को बड़े और बच्चे सभी खाना पसंद करते हैं. ये अपने स्वाद और सेहत के गुणों के कारण दुनिया भर में मशहूर है. फूल गोभी (Benefits Of Cauliflower) को आप सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि और भी कई व्यंजन में इस्तेमाल कर सकते हैं. फूल गोभी को पराठे, सब्जी और कीटो डाइट में खूब इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि फूल गोभी में कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी व जरूरी मिनरल होते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. फूल गोभी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. फूल गोभी में फाइबर के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. फूल गोभी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. तो चलिए हम आपको इससे मिलने वाले फायदे बताते हैं.
फूल गोभी खाने से मिलने वाले फायदेः
1. कोलेस्ट्रॉलः
फूल गोभी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है. माना जाता है कि गोभी में हाइपोकोलेस्टेरॉलिक तत्व पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Winter Diet Tips: गोभी खाना है पसंद, तो इस यूनिक स्टाइल से करें ट्राई, यहां देखें रेसिपी वीडियो

फूल गोभी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है. Photo Credit: iStock
2. मोटापाः
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप फूल गोभी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. फूल गोभी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है.
3. स्किनः
त्वचा को लंबे समय तक जवां रखने के लिए आप विटामिन सी और विटामिन ई से भूर फूड्स का सेवन करें. आपको बता दें कि फूल गोभी में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को जवां बनाएं रखने में मदद कर सकता है.
4. हार्टः
फूल गोभी में प्राकृतिक रूप से आइसोथियोसाइनेट्स नामक मॉलिक्यूल पाया जाता है. ये मॉलिक्यूल हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. सब्जियां कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी हार्ट की बीमारियों से बचाने का काम कर सकती है.
5. गर्भावस्थाः
गोभी में मौजूद फोलेट कोशिकाओं के बढ़ने में मदद करता है इसलिए यह गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी है. गोभी का सेवन गर्भावस्था में बेहद फायदेमंद हो सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Rajma Raita: फटाफट ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन राजमा रायता
Blueberry Muffin: घर पर आसानी से बनाएं बेकरी-स्टाइल ब्लूबेरी मफिन
Food For Diabetes: ये फाइबर रिच फ़ूड डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेंगे आपकी मदद
Okra For Diabetes: डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं भिंडी, ये हैं फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं