Khali Pet Dahi Khane ke Fayde: गर्मियों में अक्सर लोग खाने के साथ दही का सेवन जरूर करते हैं. लंच हो या फिर डिनर हर मील के साथ दही बिल्कुल परफेक्ट जाता है. फिर वो आप चाहे दही में चीनी डालकर खाएं, या फिर दही में नमक डालकर या फिर उसका रायता बनाकर. किसी भी तरीके से इसको अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह खाली पेट नाश्ते में दही खाने से क्या होगा? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं नाश्ते में दही खाने के फायदों के बारे में.
दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व
दही में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ये सभी तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें काफी मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो हमारी गट हेल्थ के लिए भी लाभदायी होते हैं. नाश्ते में इसका सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नाश्ते में दही खाने के फायदे (Benefits Of Eating Curd For Breakfast In Hindi)
स्ट्रांग इम्यूनिटी
सुबह खाली पेट दही का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है.
पाचनतंत्र
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जो गट हेल्थ के लिए लाभदायी होता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. जिन लोगों का पाचन कमजोर है वो नाश्ते में दही का सेवन कर सकते हैं.
हाई बीपी
हाई बीपी की समस्या वाले लोगों को भी नाश्ते में दही को शामिल करना चाहिए. इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
स्ट्रांग बोन्स
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं