विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2024

Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए रोज पिएं इस दाल का पानी, दोगुना तेजी से बढ़ेगा विटामिन बी12

Vitamin B12 Deficiency: बता दें कि नॉनवेज चीजों में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. हालांकि वेज की बात करें तो आपके किचन में पाई जाने वाली एक दाल में भी यह पाया जाता है. इस दाल का सेवन करने से इस विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है.

Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए रोज पिएं इस दाल का पानी, दोगुना तेजी से बढ़ेगा विटामिन बी12

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी 12 एक ऐसा तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. विटामिन बी 12 डीएनए बनाने और हमारी कोशिकाओं में ऊर्जा पैदा करने में मदद करता है. अगर हमारे शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तो इसकी वजह से एनीमिया, थकान, कमजोरी होने के साथ ही शरीर में सूजन भी होने लगती है. विटामिन बी 12 हमारे शरीर में खुद से नहीं बनता है ऐसे में इसके लिए हमें बाहरी सोर्स की मदद लेनी पड़ती है. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमें विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. बता दें कि नॉनवेज चीजों में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. हालांकि वेज की बात करें तो आपके किचन में पाई जाने वाली एक दाल में भी यह पाया जाता है. इस दाल का सेवन करने से इस विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है.

सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है? इन 5 लोगों के लिए होता है बेहद फायदेमंद

विटामिन बी 12 की कमी को कैसे पूरा करें 

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल ने बताया है कि शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप मूंग दाल का पानी पी सकते हैं. उनके अनुसार इस दाल में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. रोजाना इसका सेवन इस विटामिन की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. 

कैसे करें सेवन

बता दें कि आप रात को सोने से पहले एक कप मूंग दाल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और पानी में भिगोकर रख दें. सुबह दाल अच्छे से भीग जाएगी तो आप इस पानी का सेवन कर लें. इसके अलावा आप बची हुई दाल को प्याज, नींबू डालकर इसका सेवन कर सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12 Deficiency, Moong Dal Ka Pni Pine Ke Fayde, Moong Dal Water For Vitamin B 12, Vitamin B12 Ki Kami Kaise Puri Kare, Lifestyle, Vitamin B 12 Ki Kami Pura Karne Ke Liye Kya Khaye, Vitamin B 12 Deficiency Cause, Cause Of Vitamin B 12, Veg Foods Which Full Of Vitamin B 12, Moong Dal Ka Pani Pine Ke Fayde, Vitamin B 12 Ki Kami Puri Karne Ke Liye Kya Khaye, Vitamin B 12 Deficiency Symptoms, Vitamin B 12 Ki Kami Ke Lakshan, Vitamin B12 Symptoms, Healthy Tips, Vitamin B12 Defeciency, Vitamin B12 Deficiency Signs, Vitamin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com