Cloves Benefits: भारतीय किचन में पाए जाने वाले मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आज हम एक ऐसे ही मसाले की बात करेंगे जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायी होता है. हम बात कर रहे हैं लौंग की. लौंग का इस्तेमाल खाना पकाने में खूब किया जाता है. इसके अलावा ही यह खांसी और कफ से राहत दिलाने में भी मदद कर सकती है. लौंग में पाए जाने वाले औषधीय गुण खांसी-जुकाम और छाती में जमा कफ को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं लौंग का सेवन किस तरह से करना आपके लिए लाभदायी हो सकता है.
बता दें कि घी को लौंग में भूनकर खाने के फायदों के बारे में आयुर्वेद डॉ. चैताली ने बताया है. उन्होंने इसका सेवन करने से होने वाले फायदों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ( इंस्टाग्राम) पर शेयर किया है. बदलते मौसम में खांसी और जुकाम जैसी समस्या लोगों को होना काफी आम है. खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए आप बाजार में मिलने वाली एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन इनसे फायदा पूरी तरह से मिले ऐसा जरूरी नही है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या आपको पता है हर रोज एक कच्चा प्याज खाने से क्या होता है? सेहत पर होगा ऐसा असर हो जाएंगे हैरान
ऐसे में आप घी में लौंग को भून कर खा सकते हैं. दरअसल लौंग में यूजेनॉल पाया जाता है जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. यह इंफेक्शन को कम करने और बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं घी में लौंग को भूनकर खाने से होने वाले फायदों के बारे में.
खांसी की समस्या होनो पर आप सबसे पहले तवे को गर्म करें और उसमें एक चम्मच गाय का घी जालें. अब घी में लौंग डालकर थोड़ी देर भून लें. भूनने के बाद लौंग को खाया जा सकता है. बता दें कि आपको एक लौंग को चबाकर खाना है. एक्सपर्ट ने बच्चों के लिए भी डोज के बारे में बताया है। अगर घर में किसी 6 साल से ज्यादा के बच्चे को खांसी और कफ हो गया है, तो आप एक या दो लौंग एक दिन में दे सकते हैं. वहीं बड़ों और सीनियर सिटीजन दिन में 2 से 3 लौंग एक दिन में खा सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं