Food For Hair Fall And Regrowth: लंबे, घने और मजबूत बाल बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते. गर्मी के मौसम में हमारे बाल काफी टूटने और झड़ने लगते हैं. कई बार तो हाथ में बाल देख कर हम परेशान हो जाते हैं कि कहीं हम गंजे ही न हो जाएं. आज के समय में गंजेपन की समस्या भी काफी देखने को मिलती है. दरअसल बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या का एक मेन कारण है पोषण की कमी. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल लंबे, घने और चमकदार रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में पोषण से भरपूर चीजों को एड करने की जरूरत हैं. क्योंकि हेयर केयर प्रोडक्ट बालों को बाहर से अच्छा रखते हैं. लेकिन अंदर से उन्हें हेल्दी रखने के लिए हमारी डाइट अहम है. तो चलिए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल कर बातों को झड़ने से रोक सकते हैं.
बालों को झड़ने से बचाने के लिए क्या खाएं- Balo Ko Jhadne Se Rokne Ke Liye Kya Khaye:
1. पालक-
विटामिन ई और आयरन से भरपूर पालक बाल और स्किन के लिए फायदेमंद है. आप इसका इस्तेमाल सूप, सब्जी आदि में मिलाकर कर सकते हैं. इससे बालों को हेल्दी रखा जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- सफेद बालों को काला करने के लिए चाय पत्ती में मिला लें ये एक चीज, डाई लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

2. एवोकाडो-
एवोकाडो विटामिन-ई का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. आप ब्रेकफास्ट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं. इससे बालों और स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है.
3. हेजल नट-
हेजल नट विटामिन-ई का अच्छा सोर्स है. इससे बालों को हेल्दी रखा जा सकता है. हेजल नट को आप केक, ब्राउनी आदि में डालकर खा सकते हैं.
4. पपीता-
विटामिन ई से भरपूर पपीता बालों के लिए ही नहीं, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसे आप ब्रेकफास्ट में सलाद के रूप में एड कर सकते हैं.
5. बादाम-
बादाम को विटामिन ई और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. भीगे बादाम का रोजाना सेवन कर शरीर के साथ-साथ बालों और स्किन को भी हेल्दी रखा जा सकता है.
6. सूरजमुखी के बीज-
सूरजमुखी के बीज का सेवन कर बालों को हेल्दी रखा जा सकता है. सूरजमुखी के बीज में काफी मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है. आप इसका इस्तेमाल सलाद, सब्जी आदि में कर सकते हैं.
7. ब्रोकली
ब्रोकली गोभी की तरह दिखने वाली विटामिन ई से भरपूर सब्जी है. इसके सेवन से बालों को हेल्दी रखा जा सकता है.
How To Turn White Hair To Black | सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कैसे करें? बाल होंगे जड़ों से काले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं