- लड्डू हर किसी को खाना पसंद होता है.
- देश भर में आपको लड्डू के कई वर्जन देखने को मिल जाएंगे.
- आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है.
Amla Ladoo Eating Benefits: आंवला एक ऐसा सुपर हेल्दी सुपरफूड है जिसे सेहत और स्वाद से भरपूर माना जाता है. आंवले से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. और आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो यूनिक और हेल्दी है. वो है आंवला लड्डू. लड्डू हर किसी को खाना पसंद होता है. देश भर में आपको लड्डू के कई वर्जन देखने को मिल जाएंगे. हर भारतीय की स्वीट लिस्ट में लड्डू पहली जगह रखता है. आंवला लड्डू (Amla Ladoo Recipe) एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है. आंवले के लड्डू में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आंवला लड्डू बनाने की रेसिपी और इससे होने वाले फायदे.
आंवला लड्डू खाने के फायदे- Amla Ladoo Khane Ke Fayde:
1. शुगर-
आंवले के लड्डू का सेवन कर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं. आंवला पेनक्रियाज के काम काज को तेज करता है और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ता है, जिससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आंवले के लड्डू का सेवन कर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. पाचन-
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है आंवला. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट को सही रखने में मदद कर सकते हैं. आंवले के लड्डू का सेवन कर पाचन की समस्या में राहत मिल सकती है.
3. स्किन-
आंवले में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं. आंवले के लड्डू का सेवन कर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है.
4. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप आंवले के लड्डू का सेवन कर सकते हैं. आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है.
आंवला लड्डू बनाने की रेसिपी.
हम सभी को मीठा खाना पसंद होता है. और भारत में लड्डू के अनगिनत वर्जन भी हैं. लेकिन अगर आप कुछ यूनिक और हेल्दी लड्डू रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप आंवला के लड्डू बना सकते हैं. आंवले के लड्डूओं को उबले आंवला, गुड़, काला नमक, बादाम, करी पत्ता, जायफल, सौंफ, और इलायची जैसी चीजों के साथ बनाया जाता है.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं