Fruit Mocktail For Summer: गर्मियां खूब सता रही हैं, धूप झुलसा रही है और उमस की वजह से दिन भर असहज महसूस होता है. इस दम घोंटू गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल ड्रिंक ट्राई किया जाए तो जिंदगी को राहत की कुछ घूंट जरूर मिल जाएंगी और इस गर्मी से कुछ पल के लिए ही सही निजात मिलेगी. जूस के साथ ही इस सीजन में आप मॉकटेल्स का मजा भी ले सकते हैं. कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं और गर्मियों में सेहत का ख्याल भी रखना है तो मशहूर शेफ पंकज भदौरिया के स्टाइल में ऑरेंज और वॉटरमेलन मॉकटेल ट्राई कर सकते हैं. शेफ पंकज भदौरिया खट्टे और मीठे के कॉम्बिनेशन के साथ ऑरेंज वॉटरमेलन मॉकटेल की रेसिपी लेकर आई हैं, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है. आइए इस रेसिपी को जानते हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
ऑरेंज वाटरमेलन मॉकटेल बनाने के लिए सामग्री-
- तरबूज- चार कप (क्यूब में कटे हुए)
- नींबू का रस- आधा चम्मच
- काला नमक
- संतरे का जूस- 50 ml
- बर्फ- कुछ क्यूब्स
- संतरे का टुकड़ा (गार्निशिंग के लिए)
- पुदीना के पत्ते (गार्निशिंग के लिए)
- सोडा
ऑरेंज वाटरमेलन मॉकटेल बनाने का तरीका
सबसे पहले तरबूज के क्यूब्स को जूसर में डालकर कर उसका जूस तैयार कर लें. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और काला नमक भी ऐड करें. इस जूस को एक गिलास में आधा डालें (150 ml). अब जूस वाले गिलास में आइस क्यूब्स डालें. इसके ऊपर से ऑरेंज जूस डालें. इसके ऊपर से सोडा डालें. अब गार्निश करने के लिए संतरे और पुदीने के पत्ते डालें और स्ट्रॉ डालकर सर्व करें.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं